महिलाओं के जीवन में आए बदलाव पर संवाद में हुई चर्चा, पेज 4 बॉटम
सभी प्रखंडों में किया गया आयोजन, डीएम सहित अन्य अधिकारियों ने लिया भाग ल लल लल ल ल ल ल ल ल ल ल ल ल लल ल लल ल ल

औरंगाबाद जिला प्रशासन के द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन 12वें दिन भी किया गया। सभी 11 प्रखंडों में 30 ग्राम संगठनों में यह कार्यक्रम हुआ। हसपुरा प्रखंड के डुमरा, औरंगाबाद प्रखंड के पटनवां, बारूण प्रखंड के टेंगरा, कुटुंबा प्रखंड के परता, देव प्रखंड के पवई और नवीनगर प्रखंड के बसडीहा में यह आयोजन किया गया। महिला संवाद कार्यक्रम में डीएम श्रीकांत शास्त्री भी मौजूद रहे और महिलाओं से चर्चा की। इस दौरान अंजली कुमारी, कांति देवी, लक्ष्मी देवी, सियामणि देवी आदि ने सरकारी योजनाओं से मिले लाभ और परिवार के जीवन स्तर में हुए सुधार पर बातें रखीं। 20 सालों में राज्य में हुए विकास पर भी महिला संवाद में चर्चा की गई। महिलाओं ने कहा कि विभिन्न योजनाओं से जीवन में बदलाव आया है। महिलाएं अब सशक्त हो रही हैं। महिलाओं के लिए विशेष आरक्षण, बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति, नशा मुक्ति अभियान, बाल विवाह उन्मूलन, दहेज प्रथा उन्मूलन अभियान, मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना, मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना से होने वाले लाभ और महिलाओं के जीवन में आए बदलाव की जानकारी वीडियो का प्रसारण कर दी गई। पटनवां में डीएम श्रीकांत शास्त्री के अलावा जीविका के डीपीएम पवन कुमार, जीविका की प्रखंड परियोजना प्रबंधक श्रुतिकांत पाठक सहित अन्य महिलाओं ने भाग लिया। डीएम ने कहा कि महिला संवाद का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और गांव की आकांक्षाओं को समझने का प्रयास किया जा रहा है। गांव में बदलाव आया है और शहर वाली सुविधाएं अब गांव में मिल रही हैं। सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि घरों तक पहुंचा है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, नाली गली, नल जल योजना और अन्य योजनाओं का लाभ नहीं मिला है तो लाभ दिलाया जाएगा। जीविका दीदियों से कहा कि वह लोगों की आकांक्षाओं को समझ कर बताए ताकि उनकी बातों को सरकार तक पहुंचाया जा सके। बिहार सरकार की योजनाओं का प्रसारण लघु फिल्म के माध्यम से एलईडी स्क्रीन पर किया गया। इस मौके पर पंपलेट का भी वितरण हुआ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।