Police Seize Property of POCSO Act Accused in Jalalgarh दुष्कर्म के आरोपी के घर की कुर्की-जब्ती, Purnia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsPolice Seize Property of POCSO Act Accused in Jalalgarh

दुष्कर्म के आरोपी के घर की कुर्की-जब्ती

जलालगढ़, एक संवाददाता। मंगलवार को जलालगढ़ पुलिस ने कांड संख्या 159/24 के तहत पॉस्को एक्ट के आरोपी घसकी गांव निवासी तोसीम के घर की पुलिस ने अदालत क

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाWed, 30 April 2025 03:09 AM
share Share
Follow Us on
दुष्कर्म के आरोपी के घर की कुर्की-जब्ती

जलालगढ़, एक संवाददाता। मंगलवार को जलालगढ़ पुलिस ने कांड संख्या 159/24 के तहत पॉस्को एक्ट के आरोपी घसकी गांव निवासी तोसीम के घर की पुलिस ने अदालत के आदेश पर कुर्की-जब्ती की। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार एवं पुअनि वंश भूषण कुमार, शिवम कुमार, सारिका कुमारी एवं सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे। इसके पहले पुलिस ने आरोपी के घर पर इश्तेहार चिपकाकर आत्मसमर्पण करने का मौका दिया था। लेकिन उसने अदालत में आत्मसमर्पण नहीं किया। थानाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि तोसीम ने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया था और घटना के बाद से ही वह फरार है। दुष्कर्म के बाद पीड़िता ने एक बच्चे को भी जन्म दिया है। इसी मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से उसके घर की कुर्की की गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।