All India Civil Services Sports Selection Physical Tests Announced फिजीकल टेस्ट के आधार पर होंगे सिविल सर्विसेज गेम्स के ट्रायल, Bulandsehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsAll India Civil Services Sports Selection Physical Tests Announced

फिजीकल टेस्ट के आधार पर होंगे सिविल सर्विसेज गेम्स के ट्रायल

Bulandsehar News - बुलंदशहर, संवाददाता। अखिल भारतीय सिविल सर्विसिज खेल प्रतियोगिताओं चयन फिजिकल टेस्ट के आधार पर किए जाएंगे। इसके लिए खेल निदेशालय की ओर से तिथि घोषित की

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरWed, 30 April 2025 04:19 AM
share Share
Follow Us on
फिजीकल टेस्ट के आधार पर होंगे सिविल सर्विसेज गेम्स के ट्रायल

बुलंदशहर। अखिल भारतीय सिविल सर्विसिज खेल प्रतियोगिताओं चयन फिजिकल टेस्ट के आधार पर किए जाएंगे। इसके लिए खेल निदेशालय की ओर से तिथि घोषित की गई है। जिला, मंडल, प्रदेश की टीम में चयन के बाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी को प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि राज्य कर्मचारियों के कल्याणार्थ खेल के विकास तथा शारीरिक संवर्धन को ध्यान में रखते हुए अखिल भारतीय सिविल सर्विसेंज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसमें भाग लेने से पूर्व प्रदेशीय टीमों के चयन के लिए जिला, मंडल एवं प्रदेश स्तरीय सिविल सर्विसेंज चयन/टयल्स होंगे। जिला स्तरीय ट्रायल नगर के टांडा स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह 11.00 बजे फिजीकल टैस्ट के आधार पर होंगे। चयन के लिए कम से कम 14 अंक प्राप्त कराना जरूरी होगी। अधिकारी/कर्मचारी खिलाड़ी निर्धारित समय पर जिला स्तरीय चयन के लिए सम्बन्धित विभाग द्वारा जारी किये गये कार्यमुक्त सम्बन्धी प्रपत्र के साथ स्टेडियम पहुंचें। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि जिला स्तरीय ट्रायल 8 अगस्त 2025 को टेनिस, वॉलीबाल, तैराकी, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, टेबिल टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भारोत्तलन बेस्ट फिजीक, एथलेटिक्स, फुटबॉल, कैरम, ब्रिज, कुश्ती, पावर लिफ्टिंग, क्रिकेट और हॉकी के लिए चयन होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।