भंडारे के साथ भगवती प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ संपन्न
फोटो- 10 अप्रैल एयूआर 26 म म मम म म म म म म म म म म म म म म म म म म म म म म म म म म म मम म म म म म म म म म म

नवीनगर प्रखंड के लहियारपुर गांव में आयोजित हो रहा भगवती प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ गुरुवार को भंडारे के साथ संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। महायज्ञ समिति के अध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि देवी मां की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर यह महायज्ञ कराया गया था। इस आयोजन में समिति सदस्यों ने सराहनीय भूमिका निभाई। लगातार सात दिनों तक गांव व आसपास का माहौल भक्तिमय बना रहा। स्थानीय लोगों ने यहां हो रहे प्रवचन कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया। हवन कार्यक्रम में स्थानीय कई गांव के लोग शामिल हुए। संतों को भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर नवीनगर प्रखंड के कार्यवाहक प्रमुख लव कुमार सिंह, जदयू नेता संजीव कुमार सिंह, पंचायत समिति सदस्य बलवंत सिंह, अमरेश सिंह, अशोक प्रियदर्शी, अनिल सिंह, विंध्याचल सिंह समेत अन्य लोग थे। महायज्ञ के सफल आयोजन को लेकर समिति सदस्यों को बधाई दी गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।