Bike-Tractor Collision in Amba Father-Son Injured Driver Flees शादी समारोह से लौट रहे पिता-पुत्र की बाइक ट्रैक्टर से टकराई, दोनों घायल, Aurangabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsBike-Tractor Collision in Amba Father-Son Injured Driver Flees

शादी समारोह से लौट रहे पिता-पुत्र की बाइक ट्रैक्टर से टकराई, दोनों घायल

फोटो- 26 अप्रैल एयूआर 3 बाद घटनास्थल पर उमड़ी लोगों की भीड़ अंबा, संवाद सूत्र। अंबा थाना क्षेत्र के एनएच 139 पर दोस्ताना होटल के

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादSat, 26 April 2025 09:01 PM
share Share
Follow Us on
शादी समारोह से लौट रहे पिता-पुत्र की बाइक ट्रैक्टर से टकराई, दोनों घायल

अंबा थाना क्षेत्र के एनएच 139 पर दोस्ताना होटल के समीप बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान दाउदनगर के तरार गांव निवासी 55 वर्षीय मोती साव और उनके 24 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई है। बाइक चंदन चला रहे थे। जानकारी के अनुसार मोती और चंदन झारखंड के बरवाडीह गांव में चंदन के बड़े भाई के साले की शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। दोस्ताना होटल के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रैक्टर के चालक ने अचानक वाहन मोड़ दिया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकरा गई। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए कुटुंबा रेफरल अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वर्तमान में दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। थानाध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।