Celebration of Lord Parshuram Jayanti on May 4 in Daudnagar भगवान परशुराम जयंती 4 मई को, Aurangabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsCelebration of Lord Parshuram Jayanti on May 4 in Daudnagar

भगवान परशुराम जयंती 4 मई को

दाउदनगर में भगवान परशुराम जी की जयंती 4 मई को मनाई जाएगी। यह कार्यक्रम ओबरा स्थित एक निजी हॉल में होगा। समग्र तिलक परिषद इस आयोजन की तैयारी कर रही है और श्रद्धालुओं को आमंत्रित कर रही है। कार्यक्रम की...

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादFri, 2 May 2025 09:41 PM
share Share
Follow Us on
भगवान परशुराम जयंती 4 मई को

दाउदनगर, संवाद सूत्र। वैदिक संस्कृति के प्रवर्तक और भगवान विष्णु के छठे अवतार माने जाने वाले भगवान परशुराम जी की जयंती 4 मई को उल्लास के साथ मनाया जाएगा। यह आयोजन दाउदनगर अनुमंडल के ओबरा स्थित निजी हॉल में आयोजित होगा। आयोजन की तैयारियों में समग्र तिलक परिषद जुटी हुई है। परिषद के सचिव संजय शर्मा और अन्य सदस्य दाउदनगर अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर श्रद्धालुओं को आमंत्रित कर रहे हैं। उनका उद्देश्य भगवान परशुराम जी के वैदिक विचारों और न्यायप्रिय आचरण को जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम की शुरुआत भजन सम्राट धीरज कांत की संगीतमय प्रस्तुति से होगी।

आयोजन के अंत में महाप्रसाद का भी प्रबंध किया गया है। भगवान परशुराम ने अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष करते हुए धर्म की स्थापना की थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।