Statue of Strength in Ranchi A Symbol of Jharkhand s Heritage and Tourism Boost रांची में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा बनेगी ‘स्टैच्यू ऑफ स्ट्रेंथ, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsStatue of Strength in Ranchi A Symbol of Jharkhand s Heritage and Tourism Boost

रांची में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा बनेगी ‘स्टैच्यू ऑफ स्ट्रेंथ

झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने के लिए रांची में भगवान बिरसा मुंडा की 'शक्ति की प्रतिमा' बनेगी। नगर विकास मंत्री ने हाहाप पंचायत में प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। यह प्रतिमा राज्य के वीरता...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीFri, 2 May 2025 10:07 PM
share Share
Follow Us on
रांची में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा बनेगी ‘स्टैच्यू ऑफ स्ट्रेंथ

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड की सांस्कृतिक विरासत और वीरता को दर्शाने के उद्देश्य से राजधानी रांची में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ स्ट्रेंथ(शक्ति की प्रतिमा) बनेगी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना की रूपरेखा के तहत शुक्रवार को नगर विकास, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार ने रांची के बायोडायवर्सिटी पार्क और रांची-टाटा मार्ग स्थित नामकुम प्रखंड के हाहाप पंचायत में प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। हाहाप पंचायत की एक विशाल पहाड़ी पर भगवान बिरसा मुंडा की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जो राज्य के वीरता और आत्मबल का प्रतीक होगी। मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि इस स्थल को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां पार्क, कैफेटेरिया, पार्किंग सुविधाएं मिलेंगी।

पहाड़ी की चोटी तक पहुंचने के लिए सड़क का निर्माण किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि यह प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ स्ट्रेंथ के नाम से जानी जाएगी और आने वाले समय में यह झारखंड की सांस्कृतिक पहचान और पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनेगी। इस परियोजना से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय समुदाय को भी नए आर्थिक अवसर प्राप्त होंगे। बायोडायवर्सिटी पार्क में न्यूट्रिशन पार्क की घोषणा निरीक्षण के दौरान मंत्री सुदिव्य कुमार ने बायोडायवर्सिटी पार्क में एक विशेष न्यूट्रिशन पार्क के निर्माण का निर्देश दिया। यह पार्क न केवल पर्यटकों को आकर्षित करेगा बल्कि स्थानीय महिलाओं को आईएचएम के माध्यम से आतिथ्य सेवाओं में प्रशिक्षण भी प्रदान करेगा, जिससे उन्हें रोजगार के अवसर मिलेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।