Empowering Women Electric Bicycles Boost Livelihoods in Muzaffarpur साइकिल से 40 किमी तक की दूरी तय कर रहीं चैंपियंस महिलाएं, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsEmpowering Women Electric Bicycles Boost Livelihoods in Muzaffarpur

साइकिल से 40 किमी तक की दूरी तय कर रहीं चैंपियंस महिलाएं

मुजफ्फरपुर में 15 चैम्पियंस महिलाओं ने एक महीने पहले साइकिल यात्रा शुरू की थी, जो अब 65 पर पहुंच गई है। ये महिलाएं इलेक्ट्रिक साइकिल का उपयोग करके अपने व्यवसाय के लिए 25-30 किलोमीटर की दूरी तय कर रही...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरFri, 2 May 2025 10:08 PM
share Share
Follow Us on
साइकिल से 40 किमी तक की दूरी तय कर रहीं चैंपियंस महिलाएं

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सुबह न ऑटो-बस का इंतजार और न ही पति-बेटे से पहुंचा देने की गुहार। साइकिल के पीछे अपने व्यवसाय से संबंधित सामान को लाद 25-30 किलोमीटर की दूरी ये महिलाएं खुद ही तय कर रही हैं। गांव से निकलने पर लोगों की अजीब नजरों का सामना अपने हौसलों से करतीं इन चैम्पियंस महिलाओं की सवारी हर दिन शान से निकलती है। एक महीने पहले 15 चैम्पिंयस महिलाओं का शुरू हुआ यह काफिला शुक्रवार को 65 पर पहुंच गया। 50 और जीविका दीदियों को स्त्री प्रोजेक्ट के तहत यह साइकिल उपलब्ध कराई गई। इलेक्ट्रिक साइकिल से चैम्पियंस महिलाओं के लिए उद्यम करना आसान हो गया है।

कोई मशरूम लाद कर पहुंचती हैं तो कोई किराने का सामान लेकर कई किलोमीटर की दूरी अब आसानी से तय कर रही हैं। समय से लेकर पैसे तक की हो रही बचत मुशहारी की चैम्पिंयस मीना देवी कहती हैं कि पहले कहीं जाना होता था तो किसी का मुंह ताकना पड़ता था कि पहुंचा दे। अब हमलोग खुद निकल पड़ते हैं। हर दिन जाने में किराया 60-70 रुपये लगता था। इस साइकिल को चार्ज करने पर दो दिन आराम से चल जाता है। स्त्री प्रोजेक्ट के तहत 50 जीविका दीदियों को ई-साइकिल शुक्रवार को दी गई है। मीना देवी ने कहा कि 150 महिलाओं को यह मिलेगा। सबसे पहले सकरा में 5, मड़वन में 5 और मुशहरी की 5 महिलाओं को यह साइकिल मिली थी। एक क्विंटल 20 किलो का वजन यह साइकिल उठा सकती है। ऐसे में महिलाएं इसपर आराम पर सामान लेकर जाती हैं। एक बार चार्ज करने के बाद करीब 100 किलोमीटर तक यह साइकिल चलती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।