Grand Inauguration of Shiva Panchayat Pran-Pratishtha Mahayagya in Rafi Ganj शिव प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ के वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा रफीगंज, Aurangabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsGrand Inauguration of Shiva Panchayat Pran-Pratishtha Mahayagya in Rafi Ganj

शिव प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ के वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा रफीगंज

फोटो- 19 मई एयूआर 28 प्राण प्रतिष्ठा की शुरूआत के मौके पर उपस्थित लोग रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज के थाना गली में नवनिर्मित मंदिर में

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादMon, 19 May 2025 11:27 PM
share Share
Follow Us on
शिव प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ के वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा रफीगंज

रफीगंज के थाना गली में नवनिर्मित मंदिर में श्री शिव पंचायतन प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। सोमवार को काशी के प्रख्यात आचार्य राजेश मिश्रा, गिरीराम त्रिवेदी, अंगद पाण्डेय, अमित पुरोहित, धर्मेंद्र पाण्डेय, सुनील चौबे और नरेश शास्त्री के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, देवताओं का आह्वान और प्रतिमा का कर्म कुटी संपन्न हुआ। मंत्रों की पवित्र ध्वनि से रफीगंज शहर भक्ति में डूब गया। आयोजक राजू गुप्ता ने बताया कि खड़ेश्वरी बाबा के तत्वावधान में यह महायज्ञ 23 मई तक चलेगा। यज्ञ के यजमान दुर्गा प्रसाद, पिंकी देवी, अजीत, रीता देवी, अजय गुप्ता, रिंकी गुप्ता, शिवनंदन प्रसाद, शीला देवी, मुन्ना कुमार और ममता कुमारी हैं।

प्रत्येक दिन शाम को प्रवचन और भंडारा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें श्रद्धालु बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इस अवसर पर पवन शौंडिक, अशोक प्रसाद, संतोष बाढ़ो, चंदन सोनार, नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि दिलीप प्रसाद, रोहन गुप्ता, रोहित गुप्ता, अजीत कुमार, सूरज कुमार, साजन कुमार, दुर्गा साहू, भोली प्रसाद, कृष्णा कुमार, मयंक, किशु गुप्ता, दीपू गुप्ता, सनी राज मानस, ओम प्रकाश पाल, राहुल गुप्ता, शत्रुध्न शौंडिक, विष्णु शर्मा, कुणाल शर्मा, गोविंद कुमार, संजय कुमार, चंदेश्वर भगत, पिंकी राखी, गीता, सुमित, प्रकाश, सोनू, राहुल, अंकित, सचिन, संजय आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।