Tiranga Yatra in Banmankhi to Honor Soldiers After Recent Terror Attack सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा आज, Purnia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsTiranga Yatra in Banmankhi to Honor Soldiers After Recent Terror Attack

सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा आज

बनमनखी, संवाद सूत्र। मंगलवार को बनमनखी में सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकल जाएगी। तिरंगा यात्रा को सफल बनाने को लेकर विधायक कृष्ण कुमार ऋष

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाTue, 20 May 2025 03:12 AM
share Share
Follow Us on
सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा आज

बनमनखी, संवाद सूत्र। मंगलवार को बनमनखी में सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकल जाएगी। तिरंगा यात्रा को सफल बनाने को लेकर विधायक कृष्ण कुमार ऋषि की अध्यक्षता में स्थानीय लोगों के साथ एक बैठक हुई। तिरंगा यात्रा बनमनखी रेलवे स्टेशन चौक से निकाली जाएगी। विधायक ने कहा कि बीते दिन पहलगाम आतंकी हमला होने के बाद पाकिस्तान के आतंकवादियों को आपरेशन सिंदूर के तहत् सैनिकों के द्वारा मुंहतोड़ करारा जवाब दिया गया था। उन्हीं वीर सैनिकों के सम्मान में मंगलवार को चार बजे तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीर नारायण गुप्ता, विधानसभा संयोजक अजय सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष संतोष चौरसिया, जिला प्रवक्ता दिलीप झा, मंडल अध्यक्ष नवनीत सिंह,अवधेश साह, वकील मंडल, विश्व हिन्दू परिषद के शिवशंकर तिवारी,अशोक मुखिया, अशोक पौद्दार, ब्रजमोहन सिंह, संतोष चौधरी, महेश पौद्दार, संघ से नीरज भगत, अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशाल कुमार, रंजीत गुप्ता आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।