हसपुरा के कई गांवों में रालोमो का जनसंवाद आयोजित
फोटो-2 जून एयूआर 7फ्फरपुर गांव में सोमवार को जनसंवाद सह आशीर्वाद यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रो. रणविजय कुमार ने जनसंवाद में लोगों से आशीर्वाद मांगा और गांव...

राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने हसपुरा प्रखंड के डिंडिर पंचायत अंतर्गत बंधवा, दिलावरपुर, विशुनपुरा, बघोई, मेरीगंज, पांडेय बिगहा, प्रयाग बिगहा और मुजफ्फरपुर गांव में सोमवार को जनसंवाद सह आशीर्वाद यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रो. रणविजय कुमार ने जनसंवाद में लोगों से आशीर्वाद मांगा और गांव की समस्याओं से अवगत हुए। विशनपुरा के ग्रामीणों ने पटवन के लिए छलका निर्माण की मांग रखी और बंद पड़े नल-जल को चालू कराने की मांग की। कई लोगों ने राशन कार्ड में अपने नाम जुड़वाने का आग्रह किया। सभी को भरोसा दिलाया की समस्याओं से निजात जल्द मिल जाएगी। प्रदेश महासचिव विनोद कुमार सिन्हा, सोनू कुमार, प्रखंड अध्यक्ष श्रीकांत कुमार वर्मा, वशिष्ठ सिंह, रामबली सिंह, श्रीकांत प्रसाद, प्रकाश सिंह, संतोष शर्मा, गिरीश शर्मा, मुन्ना कुमार, ललित कुमार, संतोष कुशवाहा, बृज किशोर कुमार, नारायण शर्मा, महादेव सिंह, शिवपूजन मेहता, अजय शर्मा, शैलेश कुमार, साजिद खां, विनोद शर्मा, ललित कुमार, रामाशंकर कुशवाहा थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।