सारण में आंधी-पानी ने मचाई तबाही, पेड़ों के गिरने से 8 लोगों की मौत; दर्जनों गांवों में बिजली ठप
सीवान जिले में आंधी में पेड़ गिरने से दबकर अलग- अलग जगहों पर कुल 8 लोगों की मौत हो गई है, वहीं, करीब पांच लोग घायल हो गए हैं। आंधी में करीब सौ से अधिक बिजली के पोल गिर गए हैं, वहीं दो सौ से अधिक पेड़ भी गिर उखड़ गए हैं।

सीवान जिले में दोपहर के बाद सोमवार को अचानक आई आंधी- पानी से महाराजगंज अनुमंडल के सभी प्रखंडों व सीवान अनुमंडल के एक प्रखंड बड़हरिया में भारी तबाही हुई है। अचानक आई आंधी में पेड़ गिरने से दबकर अलग- अलग जगहों पर कुल 5 लोगों की मौत हो गई है, वहीं, करीब पांच लोग घायल हो गए हैं। आंधी में करीब सौ से अधिक बिजली के पोल गिर गए हैं, वहीं दो सौ से अधिक पेड़ भी गिर उखड़ गए हैं।
पेड़ गिरने से दबकर जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें लकड़ी नबीगंज प्रखंड के माधोपुर गांव निवासी विजय प्रसाद की 60 वर्षीया पत्नी चंद्रावती देवी, भगवानपुर हाट थाने के बड़कागांव पवरिया टोल निवासी 25 वर्षीय आसिक अली, नबीगंज थाने के लखनौरा गांव निवासी कलपति देवी, बसंतपुर थाने 55 वर्षीय रामजी सिंह के पुत्र नंदकिशोर सिंह और तरवारा थाने के सतवार धोबवलिया टोला के निवासी श्रीराम कुशवाहा शामिल हैं।
उधर, जामो थाने के बहादुरपुर बाजार के रहीम मियां का 30 वर्षीय पुत्र शाहिद गांव में ही किसी के यहां मजदूरी कर रहा था। वह तेज आंधी की चपेट में आने से छत से नीचे गिर गया। इससे उसकी मौत हो गयी। वहीं, दूसरी घटना में बड़हरिया मीरगंज मुख्यमार्ग के छक्का टोला ईदगाह के समीप तेज आंधी के कारण सड़क पर गिरे एक विशाल पेड़ से एक बाइक को टकराने से एक युवक की मौत हो गई।
मृतक मुसेहरी गांव के राहुल महतो बताया जाता है। वही उसी गांव के दो युवक घायल हो गए।तरवारा थाने के सिकंदर पुर गांव में पांच - छह लोग दीवार गिरने से दबकर घायल हो गए। सभी का इलाज निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।
बताया गया है कि आंधी- पानी से महाराजगंज, बड़हरिया, तरवारा, लकड़ी नबीगंज, बसंतपुर, गोरेयाकोठी, भगवानपुर हाट प्रखंडों के दर्जनों गांवों में तबाही मची है। तरवारा में श्रीराम साह की मौत उस समय हुई जब वे अपनी पलानी में सोए थे। वहीं पर अचानक आम का पेड़ गिर गया। जिससे बकर मौत हो गई। चोरवां पकड़ी में फारूद्दीन पुर- जगदीशपुर मुख्य मार्ग पर पर पेड़ व बिजली के सौ से अधिक खंभे गिरने से आवागमन करीब तीन घंटे तक बाधित रहा। वहीं, बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है