Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsViolent Incident in Chakku Bigaha Woman Injured FIR Filed Against Five
मारपीट में महिला घायल, पांच पर केस दर्ज
दाउदनगर के छक्कु बिगहा गांव में तेतरी देवी नामक महिला घायल हो गई। महिला ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि आपसी विवाद के चलते मारपीट हुई, जिससे वह घायल हुई। महिला का इलाज...
Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादMon, 2 June 2025 11:36 PM

दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर थाना क्षेत्र के छक्कु बिगहा गांव में मारपीट की एक घटना में तेतरी देवी नामक महिला घायल हो गई। घटना के संबंध में जख्मी महिला ने गांव के ही पांच लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि आरोपितों ने आपसी विवाद को लेकर मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।