BJP District President Rupak Lal Accused of Extortion by Fertilizer Dealer in Nautan जिलाध्यक्ष पर रंगदारी का आरोप, Bagaha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsBJP District President Rupak Lal Accused of Extortion by Fertilizer Dealer in Nautan

जिलाध्यक्ष पर रंगदारी का आरोप

भाजपा के जिलाध्यक्ष रुपक लाल श्रीवास्तव पर खाद दुकानदार विशाल कुमार ने रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। विशाल ने नौतन विधायक को पत्र लिखकर इस मामले की शिकायत की है। जिलाध्यक्ष ने आरोपों को बेबुनियाद...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाMon, 24 March 2025 01:33 AM
share Share
Follow Us on
जिलाध्यक्ष पर रंगदारी का आरोप

नौतन, एक संवाददाता। भाजपा के जिलाध्यक्ष रुपक लाल श्रीवास्तव के द्वारा खाद दुकानदार से रंगदारी मांगने का आरोप लगाया गया है। हालांकि जिलाध्यक्ष ने इस मामले को बेबुनियाद बताया है। इस बावत कोतराहां निवासी खाद दुकानदार विशाल कुमार साह ने नौतन विधायक को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र की प्रतिलिपि सांसद, मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और गृहमंत्रालय को भी दिया गया है। उन्होंने बताया कि वे लाइसेंसधारी खाद विक्रेता हैं। विशाल ने पत्र में यह आरोप लगाया है कि जिलाध्यक्ष की टीम दरवाजे पर आकर 10 हजार रुपये की मांग की। इस मामले में नौतन विधायक नारायण प्रसाद ने बताया कि आवेदन मिला है। इसके लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित वरीय अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि उनको साजिश के तहत बदनाम किया जा रहा है। उनके द्वारा कही भीं खाद दुकान की जांच नहीं की गयी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।