Congress Launches Flag Campaign to Spread Ideology Across Homes in Bettiah झंडा यात्रा से घर-घर पहुंचेगी कांग्रेस, Bagaha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsCongress Launches Flag Campaign to Spread Ideology Across Homes in Bettiah

झंडा यात्रा से घर-घर पहुंचेगी कांग्रेस

बेतिया में कांग्रेस ने 'घर-घर झंडा यात्रा' शुरू की है। कांग्रेस कार्यकर्ता अपने घरों और वाहनों पर पार्टी का झंडा लगाएंगे। यह यात्रा 30 अप्रैल तक चलेगी, जिसमें कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाSun, 13 April 2025 01:52 AM
share Share
Follow Us on
झंडा यात्रा से घर-घर पहुंचेगी कांग्रेस

बेतिया, बेतिया कार्यालय। झंडा यात्रा से कांग्रेस की विचारधारा घर-घर पहुंचेगी सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता अपने घर पर, अपने वाहन पर पार्टी का झंडा लगाएंगे। उक्त बातें कांग्रेस के जिला प्रभारी मोहम्मद असद ने घर-घर झंडा यात्रा की शुरुआत करते हुए कही। कांग्रेस पार्टी का घर-घर झंडा यात्रा नगर के बर्वत पर साइन से शुरू हो गया। पार्टी के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि या 30 अप्रैल तक चलेगा। पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव में जाकर लोगों से मिलेंगे और कांग्रेस की विचारधारा के बारे में उन्हें जानकारी देंगे। उन्होंने कहा कि हमारे जननायक राहुल गांधी, पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का निर्देश है कि पार्टी की विचारधारा को घर-घर में पहुंचना है। इस दौरान बेतिया से पूर्व विधायक रहे मदन मोहन तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आगामी चुनाव को देखते हुए तैयारी तेज कर दी है। हर घर झंडा यात्रा से पार्टी का संगठन मजबूत होगा। लोग कांग्रेस की विचारधारा और उसके प्रभाव को जानेंगे। सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस जन भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्षों ने भाग दिया उन्होंने कहा कि वह अपने प्रखंड में जाकर घर घर झंडा यात्रा को शुरू करेंगे। मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष भारत भूषण दुबे, उमेश कुमार पटेल रामशरण दुबे, अनुराग सिंह, वशिष्ठ राउत, ब्रह्मानंद पांडेय, वेद प्रकाश दुबे, अब्दुल कलाम जौहरी, मोहम्मद हसन आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।