हर-घर झंडा यात्रा आज से होगी शुरू
बेतिया में कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने घोषणा की कि शनिवार को 'हर घर झंडा यात्रा' निकाली जाएगी। पूर्व विधायक मदन मोहन तिवारी ने आगामी चुनावों के लिए कांग्रेस की तैयारियों को...
बेतिया, बेतिया कार्यालय। कांग्रेस के संगठन में मजबूती के लिए अब जन-जन तक कांग्रेस अपनी आवाज को पहुंचाएगी इसके लिए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार को हर घर झंडा यात्रा निकाला जाएगा उक्त बातें कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने शुक्रवार को नगर के एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि सभी मंडल में संगठन को मजबूत करने का काम करना है। इस दौरान बेतिया से पूर्व विधायक रहे मदन मोहन तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आगामी चुनाव को देखते हुए तैयारी तेज कर दी है। शनिवार को एक निजी होटल से बर्वत परसाइन स्थित एक अनुसूचित जाति की बस्ती में बच्चा राम के टोला में हर घर कांग्रेस यात्रा निकलेगी। नव नियुक्त जिला अध्यक्ष का स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस को जिले में मजबूत करना उनकी जिम्मेवारी है। इसमें सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का सहयोग जरूरी है। मौके पर ब्रह्मानंद पांडेय, वेद प्रकाश दुबे, अब्दुल कलाम जौहरी, मोहम्मद हसन, डॉ. आबूलेश हसन, कलीमुल्लाह, नवेंदु चतुर्वेदी, सूर्यकांत मिश्रा, मोहम्मद एजाज, हरियक्ष कमल तिवारी, तौकीर अजीज, विकास दुबे, राजेंद्र राम, आनंद प्रकाश चौबे, अमजद अली आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।