Janak Ram Criticizes Congress-RJD Alliance Emphasizes OBC Rights नरेंद्र मोदी ने दी संवैधानिक मान्यता, Bagaha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsJanak Ram Criticizes Congress-RJD Alliance Emphasizes OBC Rights

नरेंद्र मोदी ने दी संवैधानिक मान्यता

बेतिया के अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री जनक राम ने कांग्रेस और राजद के गठबंधन की आलोचना की। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस ने पिछड़ों के अधिकारों की रिपोर्ट को रोककर नहीं रखा होता, तो ओबीसी वर्ग के...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाFri, 6 June 2025 01:37 AM
share Share
Follow Us on
नरेंद्र मोदी ने दी संवैधानिक मान्यता

बेतिया, बेतिया प्रतिनिधि। अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री जनक राम ने कहा है कि देश की जनता भाजपा की नियत और कांग्रेस, राजद के खोखले नारों को समझ चुकी है। वे गुरुवार को परिसदन में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। कहा कि यदि कांग्रेस ने काका कालेलकर रिर्पोट और मंडल आयोग की रिर्पोट को रोक कर नहीं रखा होता तो आज देश के सर्वोच्च पद पर भी ओबीसी या आरक्षित वर्ग के लोग बैठे होते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का विरोध कर जेपी के अनुयायी बने राजद के लोग आज उसी कांग्रेस की गोद में जाकर बैठ गये है। उसी कांग्रेस के साथ गलबाहियां राजद सुप्रिमो डाले हुए है।

इन लोगो ने जेपी के सपनों की हत्या करने का काम किया है। पिछड़ो का हक मारने वाली कांग्रेस के साथ गठजोंड़ कर राजद केवल झुठ के बदौलत सता में आना चाहती है। जबकि ओबीसी आयोग को संवैधानिक मान्यता देने का काम नरेंद्र मोदी की सरकार ने किया। उन्होंने कहा कि संपूर्ण क्रांति का शंखनाद आज ही हुआ था। लेकिन संपूर्ण क्रांति के प्रणेता जयप्रकाश के सपनों के साथ राजद ने विश्वासघात किया है। लेकिन अब लोगो ने समझ लिया है कि उनका सच्चा हितैषी कौन है। उन्होंने कहा कि मोदी जी का मूल मंत्र रहा है सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।