Kidnapped Girl Found Unconscious in Chanpatia Family Accuses Rape Police Denies चनपटिया से अगवा किशोरी बेहोश मिली, भर्ती, Bagaha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsKidnapped Girl Found Unconscious in Chanpatia Family Accuses Rape Police Denies

चनपटिया से अगवा किशोरी बेहोश मिली, भर्ती

चनपटिया के एक गांव से अगवा 17 साल की किशोरी बेहोश मिली है। उसे जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत नाजुक है। परिजनों ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है, लेकिन पुलिस ने इसे खारिज किया है। किशोरी के...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाThu, 29 May 2025 03:12 AM
share Share
Follow Us on
चनपटिया से अगवा किशोरी बेहोश मिली, भर्ती

चनपटिया से अगवा लड़की बेहोश मिली, भर्ती परिजनों का दुष्कर्म करने का आरोप, पुलिस का इनकार किशोरी की हालत बनी है नाजुक, होश आने का इंतजार बेतिया, हिंदुस्तान संवाददाता। चनपटिया थाना क्षेत्र के एक गांव से अगवा 17 साल की किशोरी बेहोश मिली। उसे जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों ने किशोरी से दुष्कर्म का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष सम्राट सिंह ने बताया कि लड़की का इलाज जीएमसीएच अस्पताल में चल रहा है। वह खतरे से बाहर है। थानाध्यक्ष ने दावा किया कि किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना नहीं घटी है। यह बात चिकित्सकों ने मेडिकल जांच के बाद बतायी है।

उन्होंने कहा कि परिजनों ने मंगलवार की देर शाम थाना पहुंच कर जानकारी दी उनकी बेटी का अपहरण गांव के रहने वाले एक युवक ने कर लिया है। सूचना के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही थी। इसी दौरान बुधवार की सुबह सूचना मिली कि लड़की को लेकर परिजन जीएमसीएच गए हुए। सूचना पर पुलिस की टीम भी जीएमसीएच पहुंची और परिजनों से पूछताछ करने में जुटी हुई है। पुलिस को किशोरी के होश में आने का इंतजार है। उसके होश में आने पर मामले से पर्दा उठने की उम्मीद है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।