Lightning Strike in Suarchhap Village One Dead Four Injured During Farming धान की रोपनी कर घर लौट रहे मजदूरों पर गिरा ठनका, Bagaha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsLightning Strike in Suarchhap Village One Dead Four Injured During Farming

धान की रोपनी कर घर लौट रहे मजदूरों पर गिरा ठनका

लौरिया थाना क्षेत्र के सुअरछाप गांव में रविवार शाम को खेत में धनरोपनी करते समय मजदूर ठनका की चपेट में आ गए। हादसे में सविता देवी की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को इलाज के...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाTue, 17 June 2025 01:31 AM
share Share
Follow Us on
धान की रोपनी कर घर लौट रहे मजदूरों पर गिरा ठनका

लौरिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र की दनियाल परसौना पंचायत के सुअरछाप गांव में रविवार शाम खेत में धनरोपनी कर लौट रहे मजदूर ठनका की चपेट में आ गए। हादसे में सुअरछाप के राजू पासवान की पत्नी सविता देवी (35) की मौत मौके पर ही हो गई। उसी गांव के स्व. रामाज्ञा पासवान की पत्नी तारा देवी, बहादुर राउत की पत्नी सोना कुंअर, बसंत पासवान की पत्नी बबिता देवी, प्रमोद राम की पत्नी बियफी देवी व तथु राम का पुत्र मनोज राम घालय हो गया। आसपास काम कर रहे लोगों ने गांव में इसकी जानकारी दी। इस पर परिजनों समेत ग्रामीण खेत में पहुंचे और पांचों को उठाकर दरवाजे पर लाया।

यहां गांव में डॉक्टर ने चारों घायलों का इलाज किया। इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मजदूर सुअरछाप गांव के विजयकांत पांडेय के वृति सरेह में स्थित खेत में धार की रोपनी कर मेड़ के रास्ते घर लौट रहे थे। इसी दौरान तारा देवी पर ठनका गिर गया। वह बुरी तरह झुलस गई। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इधर, चारों महिला समेत पांचों मजदूर ठनका की चपेट में आकर बेहोश होकर खेत में गिर गये। जानकारी पर परिजन समेत ग्रामीण पहुंचे और सभी गांव लाया गया। तारा देवी को चार पुत्री व एक पुत्र है। इसमें एक पुत्री की शादी बीते महीने ही हुई है। अन्य चारों बच्चे नाबालिग हैं। सीओ नीतेश कुमार ने बताया कि घटना में मरने व घायल होने वाले को सरकारी प्रावधान के अनुसार सहायता मुहैया कराई जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।