राजकुमार हत्याकांड में प्राथमिकी दर्ज, जांच जारी
बेतिया के कालीबाग थाना क्षेत्र में राजकुमार सोनी (47) की हत्या का मामला सामने आया है। उनकी पत्नी ज्योति देवी की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। ज्योति ने बताया कि उसके बेटे की संगत गलत लड़कों...

बेतिया, हिंदुस्तान संवादाता। कालीबाग थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर वार्ड चार निवासी राजकुमार सोनी (47) की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी ज्योति देवी के शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है। कालीबाग थानाध्यक्ष विवेक कुमार बालेंदु ने बताया कि ज्योति देवी के शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच हो रही है। ज्योति देवी ने पुलिस से बताया है कि उसके बेटा का संगत गलत लड़कों से था। उसके पिता इसका विरोध करते थे, जो उसके बेटा को रास नहीं आता था। उसके पति बेटा को ढूंढने के लिए घर से निकले थे। बाद में वे मृत मिले थे।
इस मामले में पुलिस कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। हत्या किसने और क्यों किया अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। बता दे कि गुरुवार की रात अपराधियों ने धारदार हथियार से मार नगर के राजेंद्र नगर वार्ड चार निवासी राजकुमार सोनी की हत्या कर दिया था। राजकुमार के हाथ और पैर पर तेज धारदार हथियार से मारने और चेहरे पर मारपीट के निशान मिले थे। राजकुमार सोनी टेंट हाउस में जनरेटर चलाने का काम करते थे। राजकुमार सोनी का छोटा पुत्र कुशल कुमार सोनी मीना बाजार के एक कपड़ा दुकान में काम करता है। गुरुवार को वह काम के लिए दुकान पर गया था। देर रात तक वापस नहीं लौटा, तो उसके पिता उसे ढूंढने के लिए घर से निकले थे। आधी रात के बाद घुसूकपुरा मस्जिद के समीप वे पुलिस को खून से लथपथ मिले थे। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। दोषियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।