आंधी में रॉड से जख्मी व्यक्ति की हुई मौत
बगहा में शुक्रवार देर शाम आई आंधी के दौरान एक व्यक्ति को लोहे के रॉड से गंभीर चोट आई। घायल रमजान (71) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना भितहा थाना...
Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाSat, 17 May 2025 11:50 PM

बगहा। शुक्रवार देर शाम में आई आंधी में लोहे के रॉड से एक व्यक्ति को चोट लग गई। जिसमें वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा उसे आनन फानन में जिला अस्पताल पडरौना में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे भितहा थाना क्षेत्र के मुराडीह बाजार की हैं। जानकारी के अनुसार भितहा प्रखंड के परसौना पंचायत के जगनही गांव निवासी रमजान 71 वर्ष मुड़ाडीह बाजार से समान की खरीदारी कर अपने घर परसौना के जगनही जा रहे थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।