Manish Yadav Elected Unopposed as Rajoun Northern Region President Amidst Party Support मनीष बने रजौन उत्तरी क्षेत्र के भाजपा मंडल अध्यक्ष,, Banka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBanka NewsManish Yadav Elected Unopposed as Rajoun Northern Region President Amidst Party Support

मनीष बने रजौन उत्तरी क्षेत्र के भाजपा मंडल अध्यक्ष,

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रामनारायण मंडल शामिल।कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रामनारायण मंडल शामिल। पूर्व मंडल अध्यक्ष स्वर्गीय श्यामसुंदर यादव के पुत्र

Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाFri, 27 Dec 2024 01:23 AM
share Share
Follow Us on
मनीष बने रजौन उत्तरी क्षेत्र के भाजपा मंडल अध्यक्ष,

रजौन(बांका)। निज संवाददाता रजौन दक्षिणी क्षेत्र के अध्यक्ष नितेश उर्फ बंटी साह के बनने के बाद अब रजौन उत्तरी क्षेत्र के अध्यक्ष पद पर मनीष यादव भी निर्विरोध चुन लिए गए है। मनीष के पिता स्वर्गीय श्यामसुंदर यादव भी रजौन प्रखंड भाजपा के अध्यक्ष पद पर रह चुके है। रजौन प्रखंड के माधाय गांव के करीब एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष ब्रजेश कुमार मिश्रा ने की। इस कार्यक्रम में भाजपा के विधायक सह बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रामनारायण मंडल, संगठन के पूर्व चुनाव प्रभारी महेश गुप्ता, चुनाव प्रभारी रामानंद चौधरी,जिला महामंत्री हीरा लाल मंडल, जिला उपाध्यक्ष श्रीकांत रजक, विधान सभा प्रभारी बम शंकर साह, निरंजन चौधरी, कुंदन मंडल, प्रफुल्ल चौधरी सहित रजौन प्रखंड के लोगों व पार्टी कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से मनीष को रजौन उत्तरी क्षेत्र का मंडल अध्यक्ष पद पर चुन लिया। पूर्व मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा किसी जाती संगठन से कभी भी जुड़ी नहीं रही है। हमारी पार्टी जमात की राजनीति शुरू से की है। भाजपा जाती व जमात से हट कर देश भक्ति की राजनीति करते आई है। हम सबको लेकर चलते रहे है, और आगे भी सब को लेकर चलेंगे। इधर मनीष के अध्यक्ष बनने की घोषणा होते ही खूब वाहवाही के स्वर फूटे। लोगों ने सराहना भी की। पार्टी सहित अन्य लोगों ने भी कही की भाजपा ने संगठन के महत्व को प्राथमिकता देकर मनीष पर विश्वाश किया है। इधर नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनीष ने कहा है कि मैं भी पार्टी को अपने पिता से भी ज्यादा सम्मान देकर उनके आत्मा को शांति दूंगा, और देश को विकास के रास्ते पर निरंतर आगे ले जाने के रास्ते पर आने वाले बाधा पर खरा उतरूंगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।