PACs Special Meeting Reviews Warehouse Construction and Rice Procurement बांका : धनुबसार पैक्स गोदाम परिसर में कार्यकारिणी की हुई विशेष बैठक, Banka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBanka NewsPACs Special Meeting Reviews Warehouse Construction and Rice Procurement

बांका : धनुबसार पैक्स गोदाम परिसर में कार्यकारिणी की हुई विशेष बैठक

चान्दन (बांका) में पैक्स अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में हुई विशेष बैठक में पैक्स गोदाम के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। धान अधिप्राप्ति पर चर्चा की गई और सभी कार्यकारिणी...

Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाSat, 14 June 2025 05:36 AM
share Share
Follow Us on
बांका : धनुबसार पैक्स गोदाम परिसर में कार्यकारिणी की हुई विशेष बैठक

चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के धनुबसार पंचायत स्थित पैक्स गोदाम परिसर में शुक्रवार को पैक्स अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की विशेष बैठक संपन्न हुई। बैठक में नव निर्मित पैक्स गोदाम के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई, साथ ही धान अधिप्राप्ति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पैक्स अध्यक्ष ने बैठक के दौरान कार्यकारिणी सदस्यों से पूर्ण सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी के समन्वय से ही किसानों के हित में प्रभावी कार्य संभव है। बैठक में उपस्थित कार्यकारिणी सदस्यों ने पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाते हुए सुझाव भी दिए। इस अवसर पर जलधर मिश्र, खुबलाल यादव, गणेश यादव, बमबम मिश्र, डोमन यादव, कृष्णानंद मिश्र, प्रदीप सिंह, प्रमुख चौधरी और अशोक मिश्र, वार्ड सदस्य हरेश यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।