Severe Heatwave Hits Banka Temperatures Soar to 39 C बांका में गर्मी का प्रकोप: तापमान 39 डिग्री पार, लू के थपेड़ों से जनजीवन प्रभावित, Banka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBanka NewsSevere Heatwave Hits Banka Temperatures Soar to 39 C

बांका में गर्मी का प्रकोप: तापमान 39 डिग्री पार, लू के थपेड़ों से जनजीवन प्रभावित

बांका। कार्यालय संवाददाताबांका। कार्यालय संवाददाता बांका में मार्च महीने में ही भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री से

Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाSat, 29 March 2025 05:05 AM
share Share
Follow Us on
बांका में गर्मी का प्रकोप: तापमान 39 डिग्री पार, लू के थपेड़ों से जनजीवन प्रभावित

बांका, कार्यालय संवाददाता। बांका में मार्च महीने में ही भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रिकार्ड किया गया है। जिससे लोगों को सुबह 7:00 बजे के बाद से ही तेज धूप और उमस का सामना करना पड़ा। दोपहर होते-होते गर्म हवाओं ने लू का रूप ले लिया, जिससे सड़कों पर सन्नाटा पसर गया और लोग जरूरी कामों के अलावा घर से बाहर निकलने से बचते नजर आए। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्रामीण इलाकों में खेतों में काम करने वाले किसान और मजदूर सबसे अधिक प्रभावित हुए। वहीं, शहरों में भी धूप और लू के कारण बाजारों में चहल-पहल कम रही। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग शीतल पेय पदार्थों, नारियल पानी और गन्ने के जूस का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि हो सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस बार गर्मी समय से पहले ही चरम पर पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को अधिक से अधिक पानी पीने, हल्के और सूती कपड़े पहनने तथा दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने की सलाह दी है। स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड में आ गया है और लू से बचाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। डॉक्टरों ने बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने भी आम जनता से सतर्क रहने और सुरक्षित रहने की अपील की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।