सरकार बनी तो बेरोजगारी होगी खत्म, गरीबों को मिलेगा सम्मान और सहारा: तेजस्वी
तेजस्वी यादव ने बांका के ढाकामोड़ में आयेाजित सभा को किया संबोधिततेजस्वी यादव ने बांका के ढाकामोड़ में आयेाजित सभा को किया संबोधित बांका। कार्यालय संव

बांका, कार्यालय संवाददाता। बिहार विधानसभा प्रतिपक्ष नेता सह पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मंगलवार को बांका जिले के ढाकामोड़ में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर बिहार में राजद की सरकार बनती है, तो राज्य में सबसे पहले सबसे बड़ी दुश्मन बेरोजगारी और गरीबी को खत्म किया जाएगा। तेजस्वी यादव ने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “15 साल में तो सरकारें वाहन बदल देती हैं, लेकिन 20 साल पुरानी बिहार की यह 'खटारा सरकार' को बदलने का अब समय आ गया है।” उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार बनने पर बिहार में व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा। बिहार के शतप्रतिशत युवाओं को बिहार में ही रोजगार दिया जाएगा। साथ ही यहां से पलायन पूरी तरह रोका जाएगा। झारखंड की तर्ज पर बिहार में भी महिलाओं के लिए माई बहन मान योजना लागू किया जाएगा तथा हर माह गरीब महिलाओं को 25 सौ रूपया दिया जाएगा। 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी। वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन ₹400 से बढ़ाकर ₹1500 प्रति माह किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार बनी तो पासी समाज को शराब बंदी से अलग कर तारी बिक्री की अनुमति दी जाएगी। इसके अलावे किसानों, नौजवानों और अन्य वर्गों के लिए विशेष योजनाएं लागू की जाएंगी। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार के संबंध में कहा कि वे अपने चाचा के संबंध में ज्यादा टीका टिप्पणी नहीं करेगें लेकिन उनकी हालात देखकर दया आती है, चिंता होती है। भाजपा के लोगों ने हाईजैक कर लिया। भाजपा को 20 साल को मौका मिला लेकिन बिहार के विकास के लिए कोई कार्य नहीं किया गया। बिहार में नए सरकार की जरूरत है। सरकारी बनी तो किसी भी नौकरी के लिए बेरोजगारों के लिए फार्म भरने का फी मांफ करने के साथ ही परीक्षा केन्द्र तक आने जाने के लिए सारा खर्च दिया जाएगा। तेजस्वी की भले ही कच्ची उम्र है लेकिन हमारा जुबान कच्चा नहीं है। उन्होंने कहा कि मोदी जी की राज में महंगाई बढ़ती जा रही है। अब भाजपा को महंगाई डायन नहीं भौजाई लग रही है। भाजपा सरकार मुद्दे की बात नहीं कर लोगों को भटकाने का काम कर रही है। इसके पूर्व तेजस्वी यादव ने ढाकामोड़ स्थिति चैती दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना की। मौके पर झारखंड सरकार के मंत्री संजय प्रसाद यादव मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष अर्जुन ठाकुर ने किया। मौके पर धोरैया विधायक भूदेव चौधरी, पूर्व सांसद जयप्रकाश नारायण यादव, देवघर विधायक सुरेश पासवान, पूर्व विधायक स्वीटी सीमा हेम्ब्रम, जावेद इकबाल, रामदेव यादव, भोला यादव के अलावे बिहार और झारखंड के कई प्रमुख नेता मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।