Bihar Education Committee Members Visit Begusarai Address Teacher Issues विधान परिषद की शिक्षा समिति के सदस्यों को समस्याओं से कराया अवगत, Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsBihar Education Committee Members Visit Begusarai Address Teacher Issues

विधान परिषद की शिक्षा समिति के सदस्यों को समस्याओं से कराया अवगत

फोटो नंबर: 18, जिला माध्यमिक शिक्षक संघ भवन में शनिवार को बिहार विधान परिषद की शिक्षा समिति के सदस्य द्वय वीरेन्द्र नारायण यादव एवं प्रो. संजय कुमार सिंह का स्वागत करते शिक्षक नेता डॉ. सुरेश प्रसाद...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायSat, 7 June 2025 08:08 PM
share Share
Follow Us on
विधान परिषद की शिक्षा समिति के सदस्यों को समस्याओं से कराया अवगत

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिला माध्यमिक शिक्षक संघ,भवन बेगूसराय में शनिवार को बिहार विधान परिषद की शिक्षा समिति के सदस्य द्वय वीरेन्द्र नारायण यादव एवं प्रो. संजय कुमार सिंह का आगमन हुआ। संघ के पदाधिकारियों ने पौधा और चादर से सम्मानित किया। संघ के राज्य उपाध्यक्ष डॉ. सुरेश प्रसाद राय ने प्रधानाध्यापकों के पदास्थापन एवं सेवा निरंतरता, स्थानांतरण सभी कोटि के शिक्षकों एवं पुस्तकालयाध्यक्षों तथा शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के समस्याओं संबंधी विषयों पर अपनी स्पष्ट राय रखते हुए उसके सामाधान के लिए सरकार पर दबाव बनाने का अनुरोध किया। दोनों पार्षदों ने आश्वस्त किया कि इन समास्याओं का निदान अवश्य करायेंगे। इस अवसर पर राज्य उपाध्यक्ष डॉ. सुरेश प्रसाद राय, प्राच्य प्रभा के प्रबंध संपादक चंद्र किशोर कुमार, जिला अध्यक्ष उमानंद चौधरी, सचिव रंजीत कुमार, सदस्य राज्य कार्य समिति डॉ. सुदर्शन कुमार, मूल्यांकन परिषद बेगूसराय के सचिव सुधीर सिंह, संयुक्त गणेश झा, प्रमंडल कार्य समिति सदस्य अरुण कुमार हरि, बेगूसराय अनुमंडल सचिव अरविंद कुमार, नगर सचिव अरुण कुमार, वीरपुर प्रखंड सचिव नीरज कुमार , अनुमंडल कार्य समिति सदस्य अमित कुमार आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।