Bihar Remembers Freedom Fighter Baikunth Shukla on Martyrdom Day शहीद बैकुंठ शुक्ला का सहारा दिवस मनाया गया, Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsBihar Remembers Freedom Fighter Baikunth Shukla on Martyrdom Day

शहीद बैकुंठ शुक्ला का सहारा दिवस मनाया गया

मंझौल में 14 मई को बिहार के प्रथम फांसीवीर स्वतंत्रता सेनानी बैकुंठ शुक्ला का शहादत दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम बिहार भ्रष्ट्राचारमुक्त एवं न्याय युक्त भारत संधर्ष समिति द्वारा आयोजित किया गया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायWed, 14 May 2025 08:00 PM
share Share
Follow Us on
शहीद बैकुंठ शुक्ला का सहारा दिवस मनाया गया

मंझौल, एक संवाददाता। मंझौल अनुमंडल मुख्यालय के समीप शहीद बैकुंठ शुक्ला स्मृति स्थल पर 14 मई को बिहार के प्रथम फांसीवीर स्वतंत्रता सेनानी बैकुंठ शुक्ला का शहादत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम बिहार भ्रष्ट्राचारमुक्त एवं न्याय युक्त भारत संधर्ष समिति मंझौल के तत्वावधान में आयोजित किया गया था। अमर शहीद बैकुंठ शुक्ला जी का जन्म 15 मई ही हुआ था।ठीक एक दिन पहले 14 मई 1934 में जल्लाद अंग्रेजी हुकूमत ने उन्हें सेन्ट्रल जेल, गया में फांसी पर चढ़ाया था। महत्वपूर्ण बात हैं कि शादी के 5 साल बाद उन्होंने अपने जीवन को देश के लिए कुर्बान कर दिया। आयोजक सेवानिवृत शिक्षक संतोष कुमार ईश्वर ने कहा कि बैकुंठ शुक्ला देशभक्ति के ऐसे मिशाल हैं कि ये उन्होंने दो मोर्चे पर संषर्ष किया।

अंग्रेजों के खिलाफ और अंग्रेजों के भारतीय गद्दारों को भी मौत की सजा दी। शहादत समारोह में उनके चित्र पर चन्द्र देव राम, बिजेंद्र पासवान,मो गुलफाम,मो मंजुल,शिरिया देवी, जयमंती देवी, अर्जुन पासवान,छात्र एवं छात्राओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। समारोह की अध्यक्षता जयमंती देवी ने की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।