गोली लगने के बाद भी पांच किलोमीटर बाइक चलाकर बचाई जान
तेघड़ा, निज प्रतिनिधि।... शाम बदमाशों द्वारा सीएसपी संचालक पर गोली चलाकर जानलेवा हमला किया। इसमें सीएसपी संचालक अजय कु

तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। गोली लगे युवक पांच किलोमीटर बाइक चलाकर अपनी और साथी को लेकर चिल्हाय पहुंचे। इससे लूटपाट की घटना नहीं होने दी। पकठौल कौआ टांड पुल के समीप बुधवार की शाम बदमाशों द्वारा सीएसपी संचालक पर गोली चलाकर जानलेवा हमला किया। इसमें सीएसपी संचालक अजय कुमार तांती और भरत चौरसिया बाल बाल बचे। दोनों का इलाज बेगूसराय में किया जा रहा है। गोलील गने के बाद लगभग पांच किलोमीटर तक बाइक चलाते हुए वह चिल्हाय पुल पर दोनों बाइक सवार पहुंचे। वहां ग्रामीणों की मदद से उसे इलाज के लिए भेजा गया। ग्रामीणों द्वारा तुरंत पुलिस को फोन किया गया। पुलिस तत्पड़ता दिखाते हुए घटनास्थल और चिल्हाय पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों द्वारा बताया जा रहा है कि अब तक दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार बाइक सवार सीएसपी संचालक बरौनी एसबीआई से कैश लेकर चिल्हाय की ओर आ रहे थे। तभी बदमाशों ने कौआटांड पुल पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इसमें पहली गोली भरत चौरसिया को लगी। इससे बाइक चला रहे अजय कुमार तांती ने बाइक और तेज चलाते हुए भाग रहे थे। इसी क्रम में बदमाशों ने पीछा करते हुए दनादन कई फायरिंग की। एकगो ली अजय तांती को भी लगी। लेकिन हिम्मत दिखाते हुए दोनों चिल्हाय तक पहुंचने में कामयाब रहा। बताया जाता है कि पकठौल चौक पर आने के बाद बदमाश भाग निकले। ग्रामीणों के अनुसार दो बदमाश एक बाइक पर सवार गमछा से मुंह ढके हुए थे। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध बदमाशों की पहचानक ी जा रही है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।