दोनों हाथ में कट्टा लिए लड़की की तस्वीर हो रही है वायरल
मटिहानी में एक लड़की सोशल मीडिया पर दोनों हाथों में हथियार लेकर वायरल हो रही है। यह तस्वीर नयागांव थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। नयागांव थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने कहा है कि मामले की जांच के लिए...
Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायSun, 8 June 2025 08:05 PM

मटिहानी। सोशल मीडिया पर दोनों हाथों में हथियार लेकर एक लड़की आए दिन वायरल हो रही है। जानकार बताते हैं कि वायरल तस्वीर मटिहानी प्रखंड क्षेत्र के नयागांव थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। हालांकि, हिन्दुस्तान अखबार वायरल तस्वीर की पुष्टि नहीं करता है। इधर, नयागांव थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर जो लड़की दोनों हाथों में हथियार लेकर वायरल हो रही है, उसके संबंध में कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।