Inauguration of Nipun Meeting and Workshop at Central School Gadhra निपुण कार्यशाला में नवाचार शिक्षा पर बल, Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsInauguration of Nipun Meeting and Workshop at Central School Gadhra

निपुण कार्यशाला में नवाचार शिक्षा पर बल

गढ़हरा में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में निपुण बैठक सह कार्यशाला का उद्घाटन किया गया। प्राचार्य रजनीश कुमार त्रिपाठी ने शिक्षकों के कौशल विकास और कक्षा शिक्षण को प्रभावशाली बनाने पर जोर दिया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायMon, 28 April 2025 08:25 PM
share Share
Follow Us on
निपुण कार्यशाला में नवाचार शिक्षा पर बल

गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गढ़हरा में निपुण बैठक सह कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और स्वागत नृत्य के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्थल प्राचार्य रजनीश कुमार त्रिपाठी ने किया। श्री त्रिपाठी ने कहा कि इस कार्यशाला के माध्यम से सभी प्रतिभागियों के अनुभवों का आदान-प्रदान कर संकुल को और अधिक सफल बनाया जा सकता है। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों में कौशल विकास को बढ़ावा देना, कक्षा शिक्षण को अधिक प्रभावशाली एवं रचनात्मक बनाना तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए नवीन शिक्षण विधियों को अपनाना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे केंद्रीय विद्यालय आईओसी बरौनी नंबर 2 के प्राचार्य अरविंद कुमार मिश्र ने एक्टिविटी बेस्ड टीचिंग को बढ़ावा देने, कक्षा कक्ष को सजग बनाने के लिए आईसीटी के प्रयोग और संगीत को पठन-पाठन गतिविधियों में अनिवार्य रूप से सम्मिलित करने पर विशेष बल दिया। इस अवसर पर एडीएम ब्रजकिशोर चौधरी और बीईओ राजदेव राम भी उपस्थित थे। कार्यशाला में केंद्रीय विद्यालय गढ़हरा, एचएफसी बरौनी, आईओसी बरौनी, मोकामा घाट, खगड़िया और सहरसा के मुख्य अध्यापकों और प्रभारी ने भाग लिया। बैठक सह कार्यशाला में शिक्षा के कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा हुई। इसमें विद्या प्रवेश, फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरसी, लर्निंग अचीवमेंट ट्रैक्स, राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा, 21वीं सदी के कौशल आधारित पाठ योजना निर्माण, खिलौना आधारित शिक्षा शास्त्र की संकल्पना, जादुई पिटारा और भाषा में पठन प्रवाह को बढ़ाने देने के लिए कार्य योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। संचालन मीनू व रिंकेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय एचएफसी बरौनी के प्रभारी प्राचार्य एनके पाण्डेय एवं स्थल प्रभारी मुख्य अध्यापिका दीक्षा, तृप्ति गुप्ता, रौशन ध्रुव, एसएन शुक्ला, प्रज्ञा भारती आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।