तीन अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बेगूसराय में सिंघौल थाना की पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी वारंट के तहत तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में दीपक पासवान, मो. उमर और मो. मुख्तार शामिल हैं। उन्हें अलग-अलग स्थानों...
Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायSun, 11 May 2025 07:30 PM

बेगूसराय। सिंघौल थाना की पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आलोक में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। अपर थानाध्यक्ष मो. शहजाद अली ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में बागवाड़ा निवासी फूलचंद पासवान के 45 वर्षीय पुत्र दीपक पासवान, लरुआरा निवासी मो. इस्माइल के 46 वर्षीय पुत्र मो. उमर एवं मो. इब्राहिम के 45 वर्षीय पुत्र मो. मुख्तार शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।