HBSE 12th Result 2025 Live : bseh.org.in पर जारी होगा हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट, यहां मिलेगा लिंक hbse 12th result 2025 live updates: bseh haryana board 12th result toppers digilocker marksheet bhiwani - career news
Hindi NewsकरियरHBSE 12th Result 2025 Live : bseh.org.in पर जारी होगा हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट, यहां मिलेगा लिंक

HBSE 12th Result 2025 Live : bseh.org.in पर जारी होगा हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट, यहां मिलेगा लिंक

HBSE 12th Result 2025 Live Updates, Haryana Board BSEH 12th Result 2025 : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड bseh.org.in पर जाकर चेक किया जा सकेगा।

HBSE 12th Result 2025 Live : bseh.org.in पर जारी होगा हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट, यहां मिलेगा लिंक

HBSE 10th 12th Result 2025 Live

Pankaj Vijay| लाइव हिन्दुस्तान | Mon, 12 May 2025 01:22 PM
हमें फॉलो करें

HBSE 12th Result 2025 Live Updates, Haryana Board BSEH 12th Result 2025 : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 12वीं परीक्षा का रिजल्ट बहुत जल्द जारी होने वाला है। एचबीएसई हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट का एक दो दिन में कभी भी जारी हो सकता है। अभ्यर्थी अपना हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर चेक कर सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी। हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा का आयोजन 28 फरवरी से 19 मार्च 2025 तक किया गया था। हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 2 अप्रैल 2025 तक किया गया था। पिछले साल हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट 30 अप्रैल को जारी किया गया था। कक्षा 12वीं का ओवरऑल पास प्रतिशत 85.31 फीसदी था। लड़कों का पास प्रतिशत 88.14 फीसदी रहा था जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से कम था। लड़कियों का पास प्रतिशत 82.52 फीसदी दर्ज किया गया था।

HBSE 12th Direct Link

12 May 2025, 01:22:40 PM IST

HBSE 12th Result 2025 Live: हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट आज आने के आसार बेहद कम

HBSE 12th Result 2025 Live: बोर्ड सचिव के भिवानी में नहीं होने से आज हरियाणा बोर्ड 12वीं परीक्षा परिणाम जारी होने की संभावना कम है। बोर्ड चेयरमैन स्वयं भी चंडीगढ़ में हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों के भविष्य का मामला है। इस बारे में पहले सरकार से मीटिंग होगी। उसके बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा। इससे अनुमान लगा सकता है कि बोर्ड मंगलवार को ही रिजल्ट जारी कर पाएगा।

12 May 2025, 01:15:17 PM IST

HBSE 12th Result 2025 Live: पिछले साल कैसा रहा था हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट

HBSE 12th Result 2025 Live: पिछले साल हरियाणा बोर्ड 12वीं में कुल पास प्रतिशत 85.31 फीसदी रहा। लड़कों का प्रदर्शन बेहतर रहा और उन्होंने 88.14 फीसदी पास प्रतिशत हासिल किया, जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 82.52 फीसदी रहा। उम्मीद की जा रही है कि 2025 में भी हरियाणा बोर्ड के नतीजे पिछले साल की तरह शानदार रहेंगे।

12 May 2025, 01:03:37 PM IST

HBSE 12th Result 2025 Live: 5.22 लाख स्टूडेंट्स ने दी थी हरियाणा बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा

HBSE 12th Result 2025 Live: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से 2 अप्रैल 2025 तक राज्यभर के 1,434 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गईं। इन परीक्षाओं में कुल 5,22,529 स्टूडेंट्स ने भाग लिया।

12 May 2025, 12:55:25 PM IST

HBSE 12th Result 2025 Live: बोर्ड सचिव मुनीष नागपाल चंडीगढ़ में

HBSE 12th Result 2025 Live: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) का 12वीं कक्षा का रिजल्ट आज आना है। बोर्ड सचिव मुनीष नागपाल चंडीगढ़ गए हुए हैं। बोर्ड के सूत्रों का कहना है कि रिजल्ट तैयार है, अथॉरिटी के आने के बाद ही इसे जारी किया जाएगा।

12 May 2025, 12:53:41 PM IST

HBSE 12th Result 2025 Live: मानसिक तनाव न लें और सक्सेस स्टोरीज़ पढ़ें

HBSE 12th Result 2025 Live: रिजल्ट आने से पहले, उसके आने पर और उसके आने के बाद आपको तनाव लेने की जरूरत नहीं है। मार्क्स ही सब कुछ नहीं होते हैं। देश और दुनिया में एक से एक सफल लोगों की कहानियां पढ़ें, उनके संघर्ष की गाथाएं जानें, आपको पता लग जाएगा कि मार्क्स कतई आपके करियर का फैसला नहीं कर सकते। टॉपर होना, औसत अंक आना या फेल होने जैसी बातें इस बात की गारंटी नहीं होते कि आप भविष्य में कितने कामयाब होंगे या फिर आप कितने पैसे कमाएंगे।

12 May 2025, 12:53:32 PM IST

HBSE 12th Result 2025 Live: हरियाणा बोर्ड 12वीं छात्र री-चेकिंग के लिए रहें तैयार

HBSE 12th Result 2025 Live: याद रखें और हिसाब लगाएं कि आपको किस विषय में कितने मार्क्स की उम्मीद है। आपका उस विषय का पेपर कैसा गया था। रिजल्ट में अगर उम्मीद से नंबर बहुत कम आते हैं तो आप री-चेकिंग का ऑप्शन भी चुन सकते हैं। लेकिन आप अपने टीचरों की मदद से अभी से ये हिसाब लगा लें कि विभिन्न विषयों में आपके कितने नंबर आ सकते हैं।

12 May 2025, 12:14:16 PM IST

HBSE 12th Result 2025 Live: संस्थानों की रैंकिंग जरूर देख लें

HBSE 12th Result 2025 Live: आपने जिस संस्थान में दाखिला लेने का मन बनाया है उसकी रैंकिंग और प्लेसमेंट का स्टेट जरूर जान लें। भारत सरकार द्वारा www.nirfindia.org पर जारी रैंकिंग जरूर देख लें। मैनेजमेंट, मेडिकल, यूनिवर्सिटी, इंजीनियरिंग, बेस्ट कॉलेज, फार्मेसी, आर्किटेक्चर, लॉ जैसी फील्ड्स के संस्थानों की रैंकिंग देख सकते हैं। यहां आपको पता लगा जाएगा कि कौन सा इंस्टीट्यूट बेस्ट है और वहां की प्लेसमेंट कैसी है। इस वेबसाइट पर वर्ष 2016, 2017, 2018, 2019 की रैंकिंग भी उपलब्ध है। अगर आपको उत्तर प्रदेश में ही रहकर पढ़ाई करनी है तो विद्यार्थी इस रैकिंग लिस्ट में राजस्थान के अच्छे संस्थान भी तलाश सकते हैं। टॉप 100 की रैंकिंग में उनका भी नाम होगा।

12 May 2025, 12:13:11 PM IST

HBSE 12th Result 2025 Live: आगे क्या करना है

HBSE 12th Result 2025 Live: 12वीं के बाद BTech, BDS, MBBS, BCA, BBA, BPharma, BA. BCom. BSc. CA, ICWAI, CS जैसे तमाम डिग्री कोर्सेज की राह खुल जाती है। इनमें से कुछ प्रोफेशनल डिग्री कोर्सेज हैं और कुछ एकेडमिक। 12वीं के बाद ढेरों तरह के डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्सेज भी होते हैं। विद्यार्थी इस समय अपनी रुचि और ताकत को परखें और फील्ड का चयन करें। हालांकि बहुत से विद्यार्थी जेईई मेन और नीट के जरिए अपनी राह चुन चुके हैं लेकिन इसके अलावा और भी बेशुमार फील्ड के दरवाजे खुले हुए हैं। बस जरूरत है तो अपनी दिलचस्पी को समझने की। बहुत से विद्यार्थी 12वीं के समय अपनी रुचि नहीं समझ पाते। उन्हें BA. BCom. BSc कर अपनी ग्रेजुएशन पूरी करनी चाहिए और उसके बाद प्रोफेशनल कोर्स करना चाहिए। उस समय उनका विजन और लक्ष्य स्पष्ट हो चुका होगा। रोजाना अखबार पढ़ें और विभिन्न संस्थानों के एडमिशन नोटिफिकेशन पर नजर रखें। इसके अलावा बहुत सी सरकारी नौकरियां ऐसी हैं जिसके लिए 12वीं पास की योग्यता मांगी जाती है। सरकारी विभागों में क्लर्क, असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर, टाइपिस्ट जैसे अनेक पदों के लिए 12वीं पास उम्मीदवारों को रखा जाता है।

12 May 2025, 12:11:11 PM IST

HBSE 12th Result 2025 Live: हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट में कम नंबर आने पर निराश नहीं हों

HBSE 12th Result 2025 Live: एचबीएसई 12वीं रिजल्ट में कई बच्चों के रिजल्ट उनकी उम्मीदों से कम होंगे। ऐसे में उन्हें निराश नहीं होकर आगे के लिये परिश्रम करना चाहिये। जिन छात्रों ने जी-जान लगाकर मेहनत की और उन्हें थोड़ा कम अंक आया, ऐसे बच्चे निराश नहीं हों। सबसे बड़ी बात है कि उन्होंने अपना शत प्रतिशत दिया। पूरी जिंदगी पड़ी है। उन्हें कारण ढूंढ़ने चाहिये कि कहां चूक रह गई। दोगुने जोश से अगली बार के लिये पढ़ना चाहिए। अपने इमोशन पर काबू रखें। ध्यान रखें मार्क्स से आपकी जीवन की सफलता तय नहीं होती। जीवन में सफलता पाने के आगे और मौके आएंगे।

12 May 2025, 12:09:48 PM IST

HBSE 12th Result 2025 Live: प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जाएगी हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट की सभी डिटेल्स

HBSE 12th Result 2025 Live: हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट की घोषणा करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करता है। इसमें टॉपर्स के नाम, उत्तीर्ण प्रतिशत, परीक्षा में लिंग-वाइज परफॉर्मेंस, रीचेकिंग, कंपार्टमेंट परीक्षा अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी जाती है।

12 May 2025, 12:07:20 PM IST

HBSE 12th Result 2025 Live: पूरे सिलेबस के साथ हुई थी एचबीएसई 12वीं परीक्षा

HBSE 12th Result 2025 Live: हरियाणा बोर्ड ने इस अकादमिक वर्ष में पूरे सिलेबस के साथ एग्जाम लिया था। 2023 से पहले कोरोना के चलते 30 फीसदी कटौती सिलेबस के साथ एग्जाम हो रहे थे।

12 May 2025, 12:06:14 PM IST

HBSE 12th Result 2025 Live: bseh.org.in पर कैसे चेक करें

HBSE 12th Result 2025 Live: bseh.org.in पर कैसे चेक करें

चरण 1: हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।

चरण 2: होम पेज पर उपलब्ध 12वीं कक्षा के परिणाम लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3: अपना रोल नंबर, जन्मतिथि भरें।

चरण 4: सबमिट बटन पर क्लिक करें।

चरण 5: आपके परिणाम डिवाइस स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे। भविष्य में उपयोग या संदर्भ के लिए सहेजें।

12 May 2025, 12:05:19 PM IST

HBSE 12th Result 2025 Live: हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट संभव

HBSE 12th Result 2025 Live: हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट संभव है। तक bseh.org.in पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो सकता है। हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने के दो लिंक एक्टिव कर सकता है। किसी पर भी क्लिक कर अपना परिणाम चेक किया जा सकता है।

12 May 2025, 12:00:06 PM IST

HBSE Haryana Board 12th Result 2025 Live: हरियाणा बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 में निम्नलिखित जानकारियों को जरूर चेक करें

HBSE Haryana Board 12th Result 2025 Live: हरियाणा बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 में निम्नलिखित जानकारियों को जरूर चेक करें-

1. छात्र का नाम

2. छात्र की जन्मतिथि

3. माता-पिता का नाम

4. परीक्षा का नाम एवं बोर्ड

5. प्राप्त अंक

6. कुल अंक

7. पासिंग स्टेटस

8. स्कूल का नाम

9. छात्र का रोल नंबर

10. पासिंग डिविजन

12 May 2025, 11:52:35 AM IST

HBSE Haryana Board 12th Result 2025 Live: हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें

HBSE Haryana Board 12th Result 2025 Live: हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें

1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।

2. इसके बाद होम पेज पर आपको 12वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा।

3. इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें।

4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।

5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CG Board Result , MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|