Grand Gandeswari Puja Celebration by Banik Community in Baharagoda धूमधाम के साथ मनाई गई गंधेश्वरी पूजा, Ghatsila Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsGrand Gandeswari Puja Celebration by Banik Community in Baharagoda

धूमधाम के साथ मनाई गई गंधेश्वरी पूजा

बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया और बेहड़ा गांव में बानिक समाज द्वारा गंधेश्वरी पूजा का आयोजन धूमधाम से किया गया। पुजारी प्रणव कुमार पांडा ने पूजा अर्चना की और कलस के साथ गांव में भ्रमण कर पूजा मंडप...

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिलाMon, 12 May 2025 02:46 PM
share Share
Follow Us on
धूमधाम के साथ मनाई गई गंधेश्वरी पूजा

बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मानुषमुड़िया व बेहड़ा गांव में सोमवार को बानिक समाज द्वारा बड़ी धूमधाम के साथ गंधेश्वरी पूजा आयोजन किया गया। सर्वप्रथम पुजारी प्रणव कुमार पांडा ने पूजा अर्चना करके विधि विधान के साथ देवनदी से कलस को उठाकर पूरे गांव में भ्रमण करते हुए पुजा मंडप स्थापित किया गया। पूजा के संबंध में बताया गया कि यहां पर आज से लेकर 67 साल पहले से यह पूजा बानिक समाज के लोगों द्वारा किया जाता है। तभी से लेकर आज तक धूमधाम से ऊक्त पूजा मनाया जा रहा है। पूजा में जजमान के रूप में बनमाली भोल,शिवशंकर भोल,पिंटू महापात्र व तरापद भोल उपस्थित रहे।

वहीं रात को पश्चिम बंगाल के संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बताया गया कि गंधेश्वरी पूजा के दिन गंधबनिक समाज द्वारा सभी दुकानों में पूजा पाठ किया जाता है। पूजा करने के बाद सभी दुकानें बंद रहती है इस मौके पर कमेटी की ओर से पूजा को सफल बनाने के लिए गोलक भोल,बानिक भोल,अश्विनी साधु, झनटा भोल, देवव्रत दे,कची बंद, हिमाद्री भोल, पल्लव कुमार दे, चंडी चरण साधु, तापस भोल, आनंद भोल पूजा को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।