तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
बेगूसराय में रतनपुर थाने की पुलिस ने न्यायालय के वारंट के तहत तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में नवीन कुमार साह, करण कुमार और अर्जुन कुमार शामिल हैं। थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने...
Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायSun, 18 May 2025 07:51 PM

बेगूसराय। रतनपुर थाने की पुलिस ने न्यायालय द्वारा निर्गत वारंट के तहत कार्रवाई करते हुए तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में रतनपुर चौक वार्ड संख्या 20 निवासी सरयुग साह के 44 वर्षीय पुत्र नवीन कुमार साह, मारवाड़ी मोहल्ला वार्ड संख्या 22 निवासी सुरेश पोद्दार के 30 वर्षीय पुत्र करण कुमार और 25 वर्षीय पुत्र अर्जुन कुमार शामिल हैं। थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि न्यायालय के निर्देशानुसार तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।