Devotees Catch Thief Breaking Donation Box at Koteshwar Nath Temple दानपेटिका तोड़ते धराया, Bagaha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsDevotees Catch Thief Breaking Donation Box at Koteshwar Nath Temple

दानपेटिका तोड़ते धराया

लौरिया में भगवान कोटेश्वर नाथ मंदिर में एक युवक को दानपेटी तोड़ते हुए भक्तों ने पकड़ लिया। वह पूजा करने के बजाय चोरी के इरादे से मंदिर की परिक्रमा कर रहा था। भक्तों ने उसे पकड़कर लौरिया पुलिस के हवाले...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाMon, 19 May 2025 12:37 AM
share Share
Follow Us on
दानपेटिका तोड़ते धराया

लौरिया। थानाक्षेत्र के लौरिया बेतिया मार्ग में स्थित पराउटोला में स्थित भगवान कोटेश्वर नाथ के मंदिर में लगे दानपेटी को तोड़ते हुए भक्तों ने पकड़ लिया और चोर को लौरिया पुलिस के हवाले कर दिया। रविवार को सुबह में कोटेश्वर शिव मंदिर में एक युवक को कुछ भक्तों ने टहलते हुए देखा, लेकिन उन्हें इस बात की आशंका नहीं थी कि युवक पूजा अर्चना करने के बजाय चोरी के उद्देश्य से मंदिर का परिक्रमा कर रहा है। कुछ देर बाद कुछ महादेव की पूजा करने गई तो देखा कि एक युवक दानपेटी को तोड़ चोरी कर रहा था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।