पोठिया में बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त
पोठिया।पोठिया में बारिश से जनजीवनपोठिया में बारिश से जनजीवनपोठिया में बारिश से जनजीवनपोठिया में बारिश से जनजीवनपोठिया में बारिश से जनजीवन

पोठिया। पोठिया प्रखंड क्षेत्र में रविवार को हुई लगातार बारिश से जन जीवन अस्तव्यस्त हो गया है। खेत खलिहानों में बरसाती पानी का जमा हो गया है। वर्षा के पानी का खेती में जमाव होने से किसानो में परेशान है। किसान अब्दुल मजीद,जोगन शर्मा,मो जुलकर,आदि दर्जनों किसानो ने बताया की इधर तीन दिनों से लगातार रात में बारिश तथा दिनभर धूप नहीं होने से किसानों का खलिहानों में खेतो से लाया गया मकई नुकसान हो रहा है। जबकि अभी धूप में मकई को सुखाकर मंडियों तक ले जाना चाहिए। इस प्रकार आधे से अधिक किसानो का मकई खेतों पर ही खड़ा है।
वहीं जुट की खेती करनेवाले किसानो ने बताया वर्षा से पाट के खेतो में पानी पानी जमा है। अधिक वर्षा होने से पाट की खेती पर भी बुरा प्रभाव पर सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।