Weather Alert Rainfall Expected in Katihar Farmers Urged to Prepare कटिहार में मौसम का मिजाज बदलेगा, किसानों के लिए राहत और चुनौती, Katihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKatihar NewsWeather Alert Rainfall Expected in Katihar Farmers Urged to Prepare

कटिहार में मौसम का मिजाज बदलेगा, किसानों के लिए राहत और चुनौती

कटिहार में मौसम का मिजाज बदलेगा, किसानों के लिए राहत और चुनौती कटिहार में मौसम का मिजाज बदलेगा, किसानों के लिए राहत और चुनौतीकटिहार में मौसम का मिजाज

Newswrap हिन्दुस्तान, कटिहारMon, 19 May 2025 03:19 AM
share Share
Follow Us on
कटिहार में मौसम का मिजाज बदलेगा, किसानों के लिए राहत और चुनौती

कटिहार, वरीय संवाददाता जिले में अगले 24 घंटों में मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आसमान में 80 प्रतिशत बादल छाए रहेंगे और देर रात तक 28 मिमी तक बारिश हो सकती है। पुरवा हवाएं 10 से 20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी, जिससे दिन के तापमान में कमी आएगी। रविवार का मौसम रहा सुहाना: कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार के अनुसार, रविवार को कटिहार में 33 डिग्री सेल्सियस अधिकतम और 22 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। आसमान में 70 प्रतिशत बादल छाए रहे और पछुआ हवाएं 10 से 22 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलीं।

जिले में देर रात तक 17 मिमी बारिश होने की संभावना जताई गई थी। किसानों को राहत और चिंता दोनों: यह मौसम बदलाव धान और मक्का के किसानों के लिए राहत भरा हो सकता है। बारिश से खेतों में नमी बढ़ेगी, जो इन फसलों के लिए लाभदायक है। धान की रोपाई के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा और मक्का की फसल में बेहतर वृद्धि होगी। हालांकि, तेलहन और दलहन की फसलों के लिए यह स्थिति चुनौतीपूर्ण हो सकती है। अधिक नमी और लगातार बारिश से इन फसलों में फफूंद और कीट रोग का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में किसानों को जल निकासी की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देना चाहिए और फफूंदनाशक का समय पर छिड़काव करना चाहिए। कृषकों के लिए सलाह: वैज्ञानिक पंकज कुमार ने किसानों से अपील की है कि वे मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए खेतों में जल निकासी का प्रबंधन करें और फसल की सुरक्षा के लिए समय पर जैविक और रासायनिक उपचार अपनाएं, ताकि संभावित नुकसान से बचा जा सके।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।