Remembering Bihar Kesari Shri Krishna Singh s Legacy in Begusarai and Beyond श्रीकृष्ण सिंह के मुख्यमंत्री का कार्यकाल बेगूसराय समेत बिहार के लिए रहा स्वर्णिम काल: डीएम, Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsRemembering Bihar Kesari Shri Krishna Singh s Legacy in Begusarai and Beyond

श्रीकृष्ण सिंह के मुख्यमंत्री का कार्यकाल बेगूसराय समेत बिहार के लिए रहा स्वर्णिम काल: डीएम

जिलेभर में विभिन्न संगठनों की ओर से बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह की पुण्यतिथि पर हुए कार्यक्रम ष्ण बाबू को जाता है: सार्जन फोटो नंबर: छह, इंडोर स्टेडियम स्थित श्रीकृष्ण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायFri, 31 Jan 2025 08:12 PM
share Share
Follow Us on
श्रीकृष्ण सिंह के मुख्यमंत्री का कार्यकाल बेगूसराय समेत बिहार के लिए रहा स्वर्णिम काल: डीएम

बेगूसराय, हिन्दुस्तान टीम। बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह के मुख्यमंत्री का कार्यकाल बेगूसराय समेत बिहार के लिए स्वर्णिम काल रहा है। बेगूसराय में जो भी बड़े प्रोजेक्ट आये, सभी श्रीकृष्ण बाबू की ही देन है। ये बातें डीएम तुषार सिंगला ने कहीं। बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की पुण्यतिथि पर जिला प्रशासन की ओर से इंडोर स्टेडियम स्थित उनकी प्रतिमा व कारगिल भवन में उनके तैलीय चित्र पर माल्यार्पण किया गया। मौके पर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार, नगर निगम की मुख्य पार्षद पिंकी देवी, उप मुख्य पार्षद अनिता राय, जिला पंचायती राज अधिकारी, जदयू नेता चितरजन सिंह, लोजपा के जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार पासवान व अन्य थे। इधर, कांग्रेस जिला अध्यक्ष अभय कुमार सार्जन के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने कचहरी रोड स्थित जिला परिषद मार्केट में प्रथम मुख्यमंत्री डॉ श्रीकृष्ण सिंह की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष सार्जन ने कहा कि श्रीकृष्ण सिंह नेअपने मुख्यमंत्री काल में बेगूसराय जिला को बहुत कुछ दिया। आज औद्योगिक नगरी के रूप में जिला शुमार है। इसका श्रेय श्री बाबू को जाता है। जिला कमेटी के उपाध्यक्ष रामविलास सिंह ने कहा कि श्रीकृष्ण सिंह अपने कर्म के बल पर आजादी के पहले प्रधानमंत्री और आजादी के बाद मरते दम तक मुख्यमंत्री का पद संभाले रहे। यह उनकी सादगी, उनके द्वारा किए गए विकास कार्य व उनकी लोकप्रियता को दर्शाता है। इस अवसर पर लखन पासवान, सुबोध, रामचंद्र सिंह, कुमार गौरव, राजू, कांग्रेस नेता ब्रजेश कुमार प्रिंस, ललन कुमार, विक्रम कुमार, पंकज कुमार, मंगनू सिंह सहित अन्य थे। याद किए गए बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह गढ़पुरा, एक संवाददाता। नामक सत्याग्रह गौरव यात्रा समिति बेगूसराय की ओर से श्रीकृष्ण सिंह की पुण्यतिथि पर गढ़पुरा नामक सत्याग्रह स्थल के परिसर में बनी प्रतिमा पर लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की। श्रीबाबू के कार्य और सामाजिक संघर्ष को याद करते हुए नामक सत्याग्रह गौरव यात्रा समिति के महासचिव राजीव कुमार ने बताया की मात्र 10 वर्षों के शासनकाल में बिहार में उद्योग, कृषि, शिक्षा, सिंचाई, स्वास्थ्य, कला व सामाजिक क्षेत्र में की उल्लेखनीय कार्य हुए। उनमें आजाद भारत की पहली बरौनी रिफाइनरी, आजाद भारत का पहला खाद कारखाना सिन्दरी, बरौनी रासायनिक खाद कारखाना, एशिया का सबसे बड़ा इंजीनियरिंग कारखाना भारी उद्योग निगम (एचईसी) हटिया, देश का सबसे बड़ा स्टील प्लांट-सेल बोकारो, बरौनी डेयरी, एशिया का सबसे बड़ा रेलवे यार्ड गढ़हरा, प्रथम रेल सह सड़क पुल-राजेंद्र पुल, कोसी प्रोजेक्ट, पुसा व सबौर का एग्रीकल्चर कॉलेज, बिहार, भागलपुर, रांची विश्वविद्यालय आदि उदाहरण हैं। उनके शासनकाल में संसद के द्वारा नियुक्त फोर्ड फाउंडेशन के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री एपेल्लवी ने अपनी रिपोर्ट में बिहार को देश का सबसे बेहतर शासित राज्य माना था और बिहार को देश की दूसरी सबसे बेहतर अर्थव्यवस्था बताया था। समाज में जमींदारी प्रथा का विरोध, देवघर मन्दिर में दलितों का प्रवेश जैसे कई कार्य किए। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप प्रखंड विकास अधिकारी हरिमोहन कुमार, थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, सुशील सिंघानिया, रमेश महतो, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल किशोर झा, नामक सत्याग्रह गौरव यात्रा समिति के संयोजक अरुणचंद्र झा आदि मौजूद रहे। बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह को मिले भारत रत्न: राकेश सिंह बलिया, एक संवाददाता। प्रखंड कांग्रेस कार्यालय परिसर में शुक्रवार को कांग्रेस पीसीसी अध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में महान श्रीकृष्ण सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा की श्रीबाबू ने भारत को आजादी दिलाने में महत्पूर्ण योगदान दिया। अंग्रेजों की लाठी खाई। बिहार के मुख्यमंत्री रहते हुए बिहार में उद्योग का जाल बिछाये स्कूल कॉलेज और अस्पताल खुलवाये। क़ृषि के विकास के लिए हर खेत तक बिजली पहुंचाई। आजीवन बिहार के विकास के लिए संघर्ष करते रहे। बावजूद महान स्वतन्त्रता सेनानी श्रीबाबू को भारत रत्न की उपाधि नहीं दिया गया है। जबतक सरकार श्रीबाबू को भारत रत्न की उपाधि नहीं देती कांग्रेस कार्यकर्ता संघर्ष करते रहेंगे। श्रद्धांजलि सभा में नगर कांग्रेस अध्यक्ष मो. तारिक, नवीन सिन्हा, मो. सोहेल अहमद, गंगा महतो, धर्मदेव चौधरी, मो. ताहिर, अनिल चौधरी, मंजू देवी, बिट्टू शर्मा, मो. मेहराज, मो. जाकिर, नीरज सिंह, मो. आमिर, नंदन शाह, मो. राजा, अमित शाह, मो. जिलानी, रेखा देवी आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।