Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsSanjay Singh Arrested for Illegal Weapons in Garhara Multiple Past Cases
अवैध हथियार रखने वाला युवक़ गिरफ्तार
गढ़हरा थाना क्षेत्र में अवैध हथियार रखने के लिए दोषी संजय सिंह उर्फ संजय राय को पुलिस ने गिरफ्तार किया। वह लगातार फरार था और उसके खिलाफ कुर्की वारंट जारी किया गया था। 11 जून की रात उसके घर की घेराबंदी...
Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायThu, 12 June 2025 08:01 PM

गढ़हरा(बरौनी)। गढ़हरा थाना क्षेत्र में अवैध हथियार रखने के दोषी करार हुए कील निवासी संजय सिंह उर्फ संजय राय पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसे पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। गढ़हरा थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि गुरुवार को गिरफ्तार अभियुक्त को मंडल कारा भेज दिया गया। उक्त अभियुक्त के लगातार फरार रहने के कारण उसके खिलाफ कुर्की वारंट का आदेश जारी हुआ। 11 जून की रात अभियुक्त को उसके घर की घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। उस पर पूर्व से भी कई मामले दर्ज हैं। इससे पहले भी वह जेल जा चुका है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।