सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल
गढ़हरा (बरौनी) में शुक्रवार की शाम एक सड़क दुर्घटना में 31 वर्षीय नवीन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका बायां पैर फ्रेक्चर हो गया है और उनका इलाज स्थानीय निजी अस्पताल में चल रहा है। फुलवड़िया...
Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायFri, 6 June 2025 08:33 PM

गढ़हरा(बरौनी)। फुलवड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत अवध तिरहुत रोड बरौनी डेयरी के पास शुक्रवार की शाम सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान बरौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत हाजीपुर पंचायत वार्ड 06 निवासी 31 वर्षीय नवीन कुमार के रूप में की गई है। घायल युवक का बायां पैर फ्रेक्चर हो गया है। पीड़ित युवक का स्थानीय निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। फुलवड़िया थानाध्यक्ष दिवाकर प्रसाद ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।