असाधारण व्यक्तित्व के लिए जानी जाएंगी गिरिजा व्यास
बेगूसराय में कांग्रेस कमेटी विचार विभाग ने गिरिजा व्यास के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया। सदस्यों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और उनकी राजनीतिक, शैक्षणिक और साहित्यिक उपलब्धियों को याद किया। मुकेश...

बेगूसराय। जिला कांग्रेस कमेटी विचार विभाग के नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (विचार विभाग) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरिजा व्यास के निधन पर एक शोकसभा का आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित विचार विभाग एवं क्रीड़ा विभाग के सभी सदस्यों ने स्व. गिरिजा व्यास के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि कर ईश्वर से उन्हें यथास्थान देने की प्रार्थना की। जिला कांग्रेस कमेटी विचार विभाग के जिला उपाध्यक्ष सह प्रभारी मुकेश प्रियदर्शी ने कहा कि स्व.डॉ. गिरिजा व्यास एक ऐसी नेत्री थीं जिन्होंने राजनीति, शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में अपनी अमिट छाप छोड़ी। उनकी निर्भीकता, वैचारिक स्पष्टता और सामाजिक मुद्दों के प्रति समर्पण उन्हें भारतीय राजनीति की एक प्रेरणादायक शख्सियत बनाता है।
मौके पर राम पदारथ यादव, सच्चिदानंद सिंह, प्रो. अंशुमाली, नारायण सिंह, सचिन कुमार, राहुल राज, मो. पिंटु, अमरेश महतो, मो.इम्तियाज विभा कुमारी, नूतन कुमारी, पल्लवी कुमारी, संजय कुमार, रजनीश कुमार, सोनी कुमारी आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।