Women s Empowerment Program Conducted in Mohanpur and Bagwan Panchayat महिलाओं को सरकार की योजनाओं की दी गई जानकारी, Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsWomen s Empowerment Program Conducted in Mohanpur and Bagwan Panchayat

महिलाओं को सरकार की योजनाओं की दी गई जानकारी

महिला संवाद कार्यक्रम रविवार को मोहनपुर और बागवन पंचायत में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जीविका दीदियों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण योजना की जानकारी दी गई। बीडीओ महेशचंद्र और प्रखंड परियोजना...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायSun, 20 April 2025 07:56 PM
share Share
Follow Us on
महिलाओं को सरकार की योजनाओं की दी गई जानकारी

बखरी, निज संवाददाता। महिला संवाद कार्यक्रम रविवार को मोहनपुर एवं बागवन पंचायत में कुमकुम एवं लक्ष्मीबाई जीविका महिला ग्राम संगठन के माध्यम से किया गया। बीडीओ महेशचंद्र एवं प्रखंड परियोजना प्रबंधक सुशील कुमार ने सरकार के द्वारा चलाई जा रही महिला सशक्तिकरण योजना के बारे में विस्तार से जीविका दीदी के बीच में संवाद स्थापित किया। इसमें गांव की महिलाओं को बुलाया गया। कार्यक्रम में सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए जितने कार्य किए गए हैं, उनकी जानकारी दी गई। सरकार द्वारा किए गए कार्यों को वीडियो फिल्म के माध्यम से भी दिखाया गया। कार्यक्रम का संचालन जीविका के एसी रणधीर कुमार एवं बीपीएम सुशील कुमार के द्वारा किया गया। मौके पर पवन कुमार, प्रखण्ड कृषि अधिकारी ओम प्रकाश यादव, पंकज कुमार जीविका कर्मी कैडर राज कुमार, अंबेश चौधरी, बबीता, सबिता, अनीता देवी, रेणु देवी, चितरंजन वर्मा आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।