Drought Strikes Farmers as Seasonal Rivers Dry Up in Adhura Block अधौरा में सिंचाई की सुविधा नहीं रहने से किसान परेशान (पेज चार), Bhabua Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsDrought Strikes Farmers as Seasonal Rivers Dry Up in Adhura Block

अधौरा में सिंचाई की सुविधा नहीं रहने से किसान परेशान (पेज चार)

अधौरा प्रखंड की सुवरा, कर्मनाशा और दुर्गावती नदियां सूख गई हैं, जिससे किसानों को सिंचाई में कठिनाई हो रही है। बरसात के पानी पर निर्भर रहने वाले किसान इस गर्मी में सूखे खेतों का सामना कर रहे हैं।...

Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआFri, 25 April 2025 09:08 PM
share Share
Follow Us on
अधौरा में सिंचाई की सुविधा नहीं रहने से किसान परेशान (पेज चार)

बरसाती बनकर रह गईं प्रखंड की सुवरा, कर्मनाशा व दुर्गावती नदियां गांवों में बनाए गए चेकडैम व नदियों का सूख गया पानी, मुश्किलें बढ़ीं (बोले भभुआ) अधौरा, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय सहित जंगल व पहाड़ क्षेत्र में सिंचाई की बेहतर सुविधा नहीं है, जिससे किसानों को फसल की सिंचाई करने में दिक्कत होती है। इस गर्मी के मौसम में हर ओर खेत सूखे दिख रहे हैं। यहां के किसान वर्षा के पानी पर निर्भर रहकर खेती करते हैं। वर्षा नहीं होने पर खेत परती रह जाता है। धेनुआं के सुरेंद्र खरवार व चोरपनिया के जेठु मुसहर ने बताया कि अधौरा पूरी तरह जंगल व पहाड़ से घिरा हुआ प्रखंड है। यहां सिंचाई के लिए स्थाई साधन नहीं है। बरसाती पानी से थोड़ा-बहुत खेती कर लेते हैं। किसानों ने बताया कि इसी प्रखंड से सुवरा, कर्मनाशा व दुर्गावती नदी निकली है। लेकिन, यह नदियां सूखी पड़ी हैं। बरसात के दिनों में ी बनकर रह गई हैं। इससे यहां के लोगों को बरसात के अलावा अन्य मौसम में पानी नहीं मिल पाता है। जबकि यह नदी भभुआ, दुर्गावती, भगवानपुर प्रखंड के किसानों को लाभ पहुंचा रही है। अगर यहां भी नदी में जगह-जगह चेकडैम बनाकर पानी स्टोर करने का प्रबंध कर दिया जाता तो संबंधित गांवों में गर्मी में जलस्तर खिसकने, चापाकल बंद होने व पशुपालकों को पलायन करने की समस्या कुछ हद तक दूर होती। खरकी के बबन गोंड व दहार के बेचन साह ने बताया कि बड़गांव खुर्द, ताला, दुग्घा, चटहास, चैनपुरा, रउता, लेवा, बड़ाप, पिपरा, चोरपनिया, धेनुआ, खरकी, दहार, सलेया आदि गांवों के चेकडैम में पानी सूख गया है। इस चेकडैम में जंगल व पहाड़ के रास्ते वर्षा का पानी आता है, जिससे हम किसान खेतों की सिंचाई करने, मवेशियों को पिलाने व अन्य काम करते हैं। अगर जिला प्रशासन, सरकार व जनप्रतिनिधि मिलकर नदी के किनारे चेकडैम बनाकर पानी भंडारण करने का प्रबंध करने काम कराते हैं, तो कुछ सुविधा जरूर मिलेगी। फोटो- 25 जुलाई भभुआ- 2 कैप्शन- अधौरा प्रखंड के बड़गांव खुर्द के पास का सूखा पड़ा चेकडैम व सिंचाई सुविधा के अभाव में परती दिखता खेत।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।