Mahatma Gandhi NREGA Workers Face Hardship as 5 Crore Wages Due रामपुर के 75 सौ मनरेगा मजदूरों को नहीं मिल रही मजदूरी, Bhabua Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsMahatma Gandhi NREGA Workers Face Hardship as 5 Crore Wages Due

रामपुर के 75 सौ मनरेगा मजदूरों को नहीं मिल रही मजदूरी

मनरेगा के 7500 मजदूरों को 22 अप्रैल से मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। सरकार पर करीब 5 करोड़ रुपए बकाया है। मजदूरों को दो सांझ का भोजन जुटाने में कठिनाई हो रही है...

Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआFri, 13 June 2025 09:01 PM
share Share
Follow Us on
रामपुर के 75 सौ मनरेगा मजदूरों को नहीं मिल रही मजदूरी

मनरेगा मजदूरों का सरकार पर करीब 5 करोड़ रुपए बकाया है मजदूरी पैसे के अभाव में दो सांझ का भोजन जुटाने में होने लगी है परेशानी (बोले भभुआ) रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के 7500 मनरेगा मजदूरों को 22 अप्रैल से मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इन मजदूरों का सरकार पर करीब 5 करोड़ रुपए बकाया है। मजदूरी का भुगतान नहीं होने से इनकी माली हालत खराब होने लगी है। बकरीद पर्व सादे में मनाना पड़ा। दुकानदार उधार नहीं दे रहे हैं। दो सांझ का भोजन इंतजाम करना मुश्किल होने लगा है। ऐसे में कुछ मजदूर इस योजना में काम करने से दूरी बनाने लगे हैं।

वह दूसरी जगह काम की तलाश कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, सरकार की यह महत्वपूर्ण योजना वर्ष 2006 में शुरू हुई थी। इसका उद्देश्य क्षेत्रीय मजदूरों को अधिक से अधिक काम अपने क्षेत्र में मिलें, ताकि उनका पलायन रूक सके। मनरेगा मजदूर साधु मुसहर, इन्दु देवी, ज्वाला मुसहर, मदन कुमार ने बताया कि हमलोगों ने मनरेगा योजना में काम किया है। लेकिन दो माह से मजदूरी नहीं मिल रही है। मजदूरी भुगतान कराने के लिए विभागीय कार्यालय के पदाधिकारी से मिलकर कई बार गुहार लगा चुके हैं। उनसे आश्वासन मिला, पर मजदूरी नहीं मिली। मजदूरों का कहना था कि किसी निजी व्यक्ति के यहां पूरे दिन काम करने पर शाम में घर आते समय मजदूरी मिल जाती है। लेकिन, मनरेगा में शायद ही कभी 15 दिनों के अंतराल में मजदूरी मिली होगी। ऐसे में काम करने में मन नहीं रहा है। इस संबंध में मनरेगा पीटीए विजय बहादुर सिंह ने बताया कि प्रखंड के मनरेगा मजदूरों ने चेकडैम, पइन, पोखर, तालाब खुदाई में काम किया है। नौ पंचायतों के करीब 75 सौ मनरेगा मजदूरों का 22अप्रैल से अब तक की मजदूरी लगभग 5 करोड़ रुपए बकाया है। मजदूरी भुगतान करने के लिए विभागीय वेबसाइट पर अपलोड कर मांग की गई है। फोटो- 13 जून भभुआ- 2 कैप्शन- रामपुर प्रखंड की जलालपुर पंचायत के निसिझा में चेकडैम निर्माण के लिए खुदाई करते मनरेगा मजदूर।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।