महायज्ञ के लिए निकाली गई शोभायात्रा में शामिल हुए भक्त
भगवानपुर के कसेर देउरा पहाड़ी पर रूद्र महायज्ञ का आयोजन किया गया। श्रद्धालु सुवरा नदी से जल लेकर पैदल तीन किमी चलकर यज्ञ स्थल पहुंचे। शोभायात्रा में महिलाएं और पुरुष शामिल हुए, जिन्होंने जयकारे लगाए।...

भगवानपुर की कसेर देउरा पहाड़ी पर शुरू कराया गया रूद्र महायज्ञ सुवरा नदी से कलश में जलभरी कर तीन किमी. पैदल चल पहुंचे भक्त भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के कसेर गांव के प्राचीन देउरा पहाड़ी पर मंगलवार से शुरू रुद्र महायज्ञ एवं पंच अग्नि तपस्या हरि कथा ज्ञान यज्ञ की शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें काफी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने शिरकत की। हाथों में कलश लिए श्रद्धालु सुवरा नदी पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के लिए कलश में जलभरी कर सिर में कलश लेकर यज्ञ स्थल पर पहुंचे। नंगे पांव तीन किमी. की पैदल यात्रा कर पहुंचे श्रद्धालुओं को शीतल जल पिलाया गया। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु यज्ञ भगवान की जय, माता मुंडेश्वरी मैया की जय, हर-हर महादेव के जयकारे लगा रहे थे। शोभायात्रा में झंडा-पताका के साथ श्रद्धालु तेज कदम से आगे की ओर बढ़ रहे थे। बैंडबाजा बज रहे थे। स्वामी प्रदीप आनंद जी महाराज के सानिध्य में महायज्ञ आयोजित किया गया है। कथावाचन मानस बाल विदुषी शिखा तिवारी कर रही हैं। महायज्ञ का सफल संचालन वृंदावन से आए बांके बिहारी जी महाराज कर रहे हैं। ग्रामीणों का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है। शोभायात्रा में सामाजिक कार्यकर्ता आलोक सिंह, छोटन पांडेय, छोटन सिंह, पूर्व मुखिया गब्बर मियां, पूर्व उपप्रमुख अजय शंकर पांडेय, धीरज कुमार सिंह उर्फ भान सिंह, अरविंद सिंह, टप्पू सिंह, सुदामा सिंह, अरुण सिंह, गोला बाबा, कमलेश सिंह आदि थे। आयोजन समिति के लोगों ने बताया कि दोपहर 2:00 बजे से संध्या 7:00 बजे तक कार्यक्रम चलेगा। 25 अप्रैल को भव्य भंडारे के साथ महायज्ञ का समापन किया जाएगा। फोटो- 15 अप्रैल भभुआ- 13 कैप्शन- भगवानपुर के कसेर देउरा पहाड़ी पर आयोजित महायज्ञ के लिए मंगलवार को निकाली गई शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु। पुलिस ने बहुरी के वारंटी को पकड़ा भगवानपुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने न्यायालय के एक वारंटी को पकड़ा। गिरफ्तार वारंटी मनोज कुमार भगवानपुर थाना क्षेत्र के बहुरी गांव का निवासी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराकर मंगलवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इसकी जानकारी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।