Water Crisis in Bhagwanpur Lack of Mini Water Tank Amidst Severe Heat चौक पर मिनी पानी टंकी की खल रही कमी, Bhabua Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsWater Crisis in Bhagwanpur Lack of Mini Water Tank Amidst Severe Heat

चौक पर मिनी पानी टंकी की खल रही कमी

भगवानपुर में भीषण गर्मी के दौरान मिनी पानी टंकी की कमी से पेयजल संकट उत्पन्न हो रहा है। चापाकल की मरम्मत न होने और भूजल स्तर खिसकने से श्रद्धालु और कार्यालय में आने वाले लोगों को दिक्कत हो रही है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआSat, 19 April 2025 08:59 PM
share Share
Follow Us on
चौक पर मिनी पानी टंकी की खल रही कमी

भगवानपुर। भीषण गर्मी में प्रखंड मुख्यालय चौक के सोन नहर पथ पर मिनी पानी टंकी की कमी खल रही है। खिरी में स्थित बैंक, थाना, प्रखंड, अंचल कार्यालय भी पड़ता है, जहां गर्मी के मौसम में चापाकल की मरम्मत नहीं होने और भूजल स्तर खिसकने से हर साल पेयजल संकट उत्पन्न हो जाता है। इससे मुंडेश्वरी आने-जानेवाले श्रद्धालु और दुकानदारों के अलावा उक्त दफ्तरों में काम के लिए आने वाले लोगों को दिक्कत हो रही है। बांध बन जाता तो भू जलस्तर ठीक रहता भगवानपुर। प्रखंड के जवाढ़खोह से निकलने वाली सुवरा नदी के पड़री के पास सुवरा नदी का दायां बांध बन जाता तो गर्मी के मौसम में भू-जल स्तर खिसकने की समस्या से निजात मिल जाती। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुवरा दांया बांध बनने से प्रखंड में गर्मी के मौसम में उत्पन्न होने वाले जल संकट की समस्या दूर हो जाती। इससे चापाकल से पानी मिलता और मोटर भी चलते रहता।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।