सुबह से चमका सूरज, बढ़ने लगी गर्मी
भागलपुर में बुधवार को सूरज ने आग उगला, जिससे गर्मी और उमस बढ़ गई। न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि दिन के तापमान...

भागलपुर। आसमान से पूरी तरह से बादल छंटे तो बुधवार की सुबह से सूरज ने आग उगलना शुरू कर दिया। ऐसे में दोपहर 12 बजे तक गर्मी अपने रौ में आ चुकी थी। वहीं भारी उमस ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। बीते 24 घंटे में रात का पारा 0.7 डिग्री सेल्सियस चढ़ा। बुधवार को न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से 1.1 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार गुरुवार से दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी और आठ जून तक 39.0 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाने की उम्मीद है।
वहीं रात के तापमान में भी इस दौरान करीब तीन डिग्री सेल्सियस तक उछाल हो सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।