प्रखंड मैदान में प्रखंड कार्यालय बनना को लेकर खिलाड़ियों में आक्रोश
बिहपुर में खिलाड़ियों के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक ई. शैलेंद्र से मुलाकात की। खिलाड़ियों ने बताया कि प्रखंड मैदान में नए भवन का निर्माण होगा, जिससे वे चिंतित हैं। विधायक ने आश्वासन दिया कि मैदान...

बिहपुर,संवाद सूत्र। बिहपुर एनडीए कार्यालय में प्रखंड के खिलाड़ियों का प्रतिनिधिमंडल बिहपुर के विधायक ई.शैलेंद्र से मिला। खिलाड़ियों ने बताया कि शुक्रवार को सरकारी विभाग के जेई बिहपुर प्रखंड मैदान में मापी के बाद मिट्टी का सैंपल लिया। उन्होंने बताया कि मैदान में प्रखंड सह अंचल कार्यालय का नया भवन बनेगा। विधायक ने आश्वस्त किया कि मैदान सुरक्षित रहेगा। मालूम हो कि प्रखंड मैदान में भवन बनने की बात से खिलाड़ियों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। विधायक के आश्वासन के बाद खिलाड़ी शांत हुए। मौके पर मयंक राज, अमन कुमार, अजीत, आयुष, रितेश, सचिन और भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रो.गौतम की भी उपस्थिति थी।
दूसरी ओर राजद नेता अवनीश कुमार बिहपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिलकर बताया कि मैदान के अलावा काफी जमीन होते हुए भी मैदान पर निर्माण कराना सरासर अफसरशाही है। यह खेल व खिलाड़ियों की हत्या करने के समान कृत्य होगा। हम सब ऐसा नहीं होने देगें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।