BJP Legislator Plants Trees on World Environment Day to Promote Green Living अररिया: पर्यावरण दिवस पर विधायक ने किया पौधरोपण, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsBJP Legislator Plants Trees on World Environment Day to Promote Green Living

अररिया: पर्यावरण दिवस पर विधायक ने किया पौधरोपण

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा विधायक विद्यासागर केशरी ने वृक्षारोपण किया। उन्होंने कहा कि सभी को अपने घरों और बाग-बगिचों में कम से कम एक वृक्ष लगाने और उसकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। इस...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरThu, 5 June 2025 04:35 PM
share Share
Follow Us on
अररिया: पर्यावरण दिवस पर विधायक ने किया पौधरोपण

फारबिसगंज, एक संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को स्थानीय भाजपा विधायक विद्यासागर केशरी ने विधायक जनसंपर्क कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर जल जीवन हरियाली का संदेश दिया। इस मौके पर विधायक श्री केशरी के अलावे भाजपा नेता मनोज झा, प्रेम केशरी,सुरज चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए विधायक श्री केशरी ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए हम सबों को अपने अपने घरों व बाग-बगीचा आदि स्थानों पर कम से कम एक वृक्ष लगाना चाहिए। साथ ही उंसकी देखभाल को ले संकल्प भी लेना चाहिए। जिससे आने वाले दिनों में हरियाली आ सके एवं पर्यावरण में शुद्ध वातावरण बन सके।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।