Demand for Corn Industry in Kajra Local Leaders Advocate for Farmer Benefits लखीसराय : कजरा में मक्का उद्योग लगाने की मांग, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsDemand for Corn Industry in Kajra Local Leaders Advocate for Farmer Benefits

लखीसराय : कजरा में मक्का उद्योग लगाने की मांग

लखीसराय के कजरा में सामाजिक कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जिला प्रशासन से मक्का उद्योग की स्थापना की मांग की है। उनका कहना है कि जिले में मक्का की उपज बहुत होती है, लेकिन उद्योग के अभाव में किसानों को कम...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरMon, 9 June 2025 05:12 PM
share Share
Follow Us on
लखीसराय : कजरा में मक्का उद्योग लगाने की मांग

लखीसराय। कजरा। थाना क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता सह कजरा भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, लोजपा आईटी सेल के जिलाध्यक्ष हेमंत कुमार हिमांशु, वरिष्ठ भाजपा नेता सह अधिवक्ता मोहम्मद अकबर अली, कांग्रेस नेता पवन कुमार, जदयू नेता सन्नी पटेल, राजद नेता अनिक यादव, डॉक्टर सिंघेश्वर बिंद आदि ने जिला प्रशासन से कजरा में मक्का उद्योग लगाने की मांग की है। उन लोगों का कहना है कि जिले में मक्का की उपज भारी मात्रा में होती है। उद्योग नहीं होने के कारण किसानों को व्यापारियों के हाथों औने पौने दामों पर मक्का बेच देना पड़ता है। एक आंकड़े के मुताबिक जिले में लगभग 12000 हेक्टेयर में मक्का की खेती होती है।

लगभग 17 लाख हेक्टेयर के आसपास मक्का की उपज होती है। उन लोगों का कहना है कि मक्के से कई प्रकार की खाद्य सामग्री का निर्माण होता है। अगर कजरा में मक्का उद्योग की स्थापना हो जाती है तो किसानों को उनके द्वारा उपजाए मक्के का उचित दाम भी मिल जाएगा। वहीं कजरा में उद्योग स्थापित करने के लिए कई एकड़ सरकारी जमीन भी उपलब्ध है। अकेले उच्च विद्यालय नरोत्तमपुर कजरा को लगभग 31 एकड़ की जमीन है। ऐसे में कजरा में मक्का उद्योग की स्थापना की जा सकती है। सरकार को अलग से जमीन खरीदने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।